
Why in News?
सितंबर के अंत में Southwest Monsoon (दक्षिण-पश्चिम मानसून) अपने अंतिम चरण में है। IMD के अनुसार 2026 में मानसून की वापसी 19 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से शुरू हुई थी। वहीं 30 सितंबर को भी केरल, कर्नाटक और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे यह समझना महत्वपूर्ण है कि Monsoon Withdrawal का अर्थ अचानक बारिश का पूरी तरह बंद हो जाना नहीं है।
Monsoon Withdrawal क्या है?
Monsoon Withdrawal का अर्थ है— किसी क्षेत्र से Southwest Monsoon की हवाओं, नमी और वर्षा-गतिविधि का धीरे-धीरे समाप्त होकर मानसूनी circulation का पीछे हटना।
भारत में मानसून की वापसी सामान्यतः उत्तर-पश्चिम भारत से शुरू होकर दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम की ओर आगे बढ़ती है। यह एक gradual process है, इसलिए मानसून की वापसी शुरू होने के बाद भी देश के कई हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है।
IMD किसी क्षेत्र से मानसून की वापसी घोषित करने के लिए केवल बारिश कम होने को नहीं देखता। प्रमुख संकेतों में लगातार लगभग 5 दिनों तक वर्षा गतिविधि का समाप्त होना, lower troposphere में anticyclone की स्थापना और atmospheric moisture में पर्याप्त कमी शामिल हैं।
मानसून वापस क्यों लौटता है?
सितंबर के बाद सूर्य की apparent position धीरे-धीरे दक्षिण की ओर खिसकती है। इससे भारतीय उपमहाद्वीप की landmass का तापीय व्यवहार बदलता है और मानसूनी circulation कमजोर होने लगता है।
उत्तर-पश्चिम भारत में कम होता तापमान और बढता हुआ वायुदाब, atmospheric moisture में कमी तथा anticyclonic circulation मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनाते हैं। इसके बाद मानसून withdrawal line धीरे-धीरे दक्षिण और पूर्व की ओर बढ़ती है।
यह ध्यान रखना जरूरी है कि Withdrawal Line कोई वास्तविक भौतिक सीमा नहीं है, बल्कि उस क्षेत्र को दर्शाने वाली मौसम वैज्ञानिक रेखा है जहाँ से मानसून की वापसी घोषित की जा चुकी है।
Southwest Monsoon और Northeast Monsoon का Transition
Southwest Monsoon (समुद्र से स्थल भाग की ओर दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा में चलने वाली नमीयुक्त पवनें) के withdrawal के बाद अक्टूबर में भारत एक seasonal transition में प्रवेश करता है। विशेषकर Tamil Nadu, दक्षिणी Andhra Pradesh और आसपास के क्षेत्रों में बाद में Northeast Monsoon (स्थल से समुद्र भाग की ओर उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम दिशा में चलने वाली शुष्क पवनें) महत्वपूर्ण हो जाता है।
इसलिए भारतीय मानसून को केवल “आना और जाना” नहीं, बल्कि seasonal reversal of wind and rainfall pattern के रूप में समझना अधिक उपयोगी है।
Frequently Asked Questions
Q. क्या Monsoon Withdrawal का अर्थ बारिश पूरी तरह बंद होना है?
नहीं। इसका अर्थ Southwest Monsoon circulation का किसी क्षेत्र से हटना है; अन्य weather systems बारिश करा सकते हैं।
Q. भारत में मानसून की वापसी कहाँ से शुरू होती है?
सामान्यतः उत्तर-पश्चिम भारत से।
Q. Monsoon Withdrawal घोषित करने वाली संस्था कौन है?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)।
Q. Withdrawal के बाद कौन-सा मानसून महत्वपूर्ण होता है?
दक्षिण भारत, विशेषकर Tamil Nadu में Northeast Monsoon का महत्व बढ़ जाता है।
Real Also
- 9 Key Factors Shaping India’s Climate
- भारत में मानसून की शाखाएँ (Branches of Indian Monsoon)
- भारतीय मानसून एवं संबंधित सिद्धांत (Indian Monsoon and Related Theories)
- NCERT Geography Solutions for class 9: Climate
- मानसून अचानक इतना सक्रिय क्यों हो गया? जानिए Low Pressure Area और Monsoon Trough का पूरा भूगोल