Share

सांस्कृतिक परिमण्डल (Cultural Realm)

Estimated reading time: 3 minutes

Cultural-Realm

सांस्कृतिक परिमण्डल (Cultural Realm) का अर्थ

किसी प्रमुख सांस्कृतिक क्षेत्र या सांस्कृतिक उद्गम स्थल के चारों ओर फैला हुआ वह क्षेत्र, जहां एक या अधिक सांस्कृतिक तत्वों की स्थूल समांगता पाई जाती है, ‘सांस्कृतिक परिमण्डल’ कहलाता है। सांस्कृतिक परिमण्डल की बाह्य सीमा के प्रसार से विस्तृत सांस्कृतिक मण्डल (cultural world) का निर्माण होता है।

सांस्कृतिक परिमण्डल के बनने के बाद इसमें रहने वाले मानव समूहों का प्रभाव और उनकी संस्कृति समीपवर्ती क्षेत्रों में फैलती है। सांस्कृतिक परिमण्डल को एक मध्यम स्तर का सांस्कृतिक क्षेत्र कहा जा सकता है, जिसमें कई छोटे सांस्कृतिक क्षेत्र या प्रदेश शामिल होते हैं, जिन्हें सांस्कृतिक प्रदेश (Cultural Region) या सांस्कृतिक क्षेत्र (Cultural Area) कहा जाता है।

क्षेत्रीय विस्तार (पैमाने) के आधार पर सांस्कृतिक प्रदेश

किसी सांस्कृतिक परिमण्डल के भीतर छोटे प्रदेशों का निर्धारण स्थानीय सूक्ष्म सांस्कृतिक विशेषताओं के आधार पर होता है। क्षेत्रीय विस्तार (पैमाने) के आधार पर सांस्कृतिक प्रदेश को तीन मुख्य वर्गों में विभाजित किया जा सकता है:

  1. बृहत् प्रदेश (Macro Region) – सांस्कृतिक मण्डल (Cultural World)
  2. मध्यम प्रदेश (Mero Region) – सांस्कृतिक परिमण्डल (Cultural Realm)
  3. लघु प्रदेश (Micro Region) – सांस्कृतिक प्रदेश/क्षेत्र (Cultural Region/Area)

विश्व के सांस्कृतिक परिमण्डलों के सीमांकन के लिए आमतौर पर स्थूल, दृश्य और बृहत् क्षेत्रीय तत्वों को आधार बनाया जाता है और सूक्ष्म सांस्कृतिक तत्वों पर कम ध्यान दिया जाता है। सांस्कृतिक परिमण्डलों का सीमांकन किसी एक या अधिक सांस्कृतिक तत्वों की समानता के आधार पर किया जा सकता है। सामान्यतः धार्मिक विश्वास, भाषा, प्रजाति, जीवन पद्धति, प्रौद्योगिकीय विकास और भौगोलिक सम्बद्धता को सांस्कृतिक परिमण्डल के सीमांकन के लिए आधार बनाया जाता है।

स्पेन्सर और थॉमस के अनुसार सांस्कृतिक परिमण्डल

स्पेन्सर और थॉमस (1969), रसेल, निफेन और प्रूट (1971), ब्रोयक (1973) आदि ने विश्व के सांस्कृतिक परिमण्डलों का सीमांकन करने का प्रयास किया है। स्पेन्सर और थॉमस ने आधुनिक काल (1965) के सांस्कृतिक परिमण्डलों की संख्या 11 निर्धारित की है, जो इस प्रकार हैं:

(1) आंग्ल अमेरिकी परिमंडल, 

(2) लैटिन अमेरिकी परिमंडल, 

(3) पश्चिमी यूरोपीय परिमंडल, 

(4) पूर्वी यूरोपीय- सोवियत परिमंडल, 

(5) अरब मुस्लिम शुष्क परिमंडल, 

(6) अफ्रीकी परिमंडल, 

(7) दक्षिण एशियाई परिमंडल, 

(8) दक्षिण-पूर्व एशियाई परिमंडल, 

(9) चीनी परिमंडल, 

(10) आस्ट्रेलियाई परिमंडल, और 

(11) प्रशान्त परिमंडल

FAQs

सांस्कृतिक परिमण्डल क्या होता है?

सांस्कृतिक परिमण्डल किसी प्रमुख सांस्कृतिक क्षेत्र या सांस्कृतिक उद्गम स्थल के चारों ओर का वह क्षेत्र है जहां एक या अधिक सांस्कृतिक तत्वों की स्थूल समांगता पाई जाती है।

सांस्कृतिक परिमण्डल के विभिन्न स्तर क्या हैं?

सांस्कृतिक परिमण्डल को तीन मुख्य स्तरों में विभाजित किया जा सकता है:
1. बृहत् प्रदेश (Macro Region) – सांस्कृतिक मण्डल (Cultural World)
2.मध्यम प्रदेश (Mero Region) – सांस्कृतिक परिमण्डल (Cultural Realm)
3.0लघु प्रदेश (Micro Region) – सांस्कृतिक प्रदेश/क्षेत्र (Cultural Region/Area)

सांस्कृतिक परिमण्डल के सीमांकन के आधार क्या हैं?

सांस्कृतिक परिमण्डल के सीमांकन के लिए आमतौर पर धार्मिक विश्वास, भाषा, प्रजाति, जीवन पद्धति, प्रौद्योगिकीय विकास और भौगोलिक सम्बद्धता को आधार बनाया जाता है।

सांस्कृतिक परिमण्डल और सांस्कृतिक मण्डल में क्या अंतर है?

सांस्कृतिक परिमण्डल (Cultural Realm) एक मध्यम स्तर का क्षेत्र है, जिसमें कई छोटे सांस्कृतिक क्षेत्र शामिल होते हैं, जबकि सांस्कृतिक मण्डल (Cultural World) एक व्यापक क्षेत्र होता है जो कई सांस्कृतिक परिमण्डलों को समाहित करता है।

You Might Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category

Realated Articles

Test Your Preparation!

Practice topic-wise MCQs with explanations to prepare for competitive exams and improve your concepts