Share

विश्व के प्रमुख मैदान (Major Plains of the world)

Estimated reading time: 3 minutes

विश्व के प्रमुख मैदान (Major Plains of the world)

लोम्बार्डी मैदान

लोम्बार्डी का मैदान इटली के उत्तरी भाग में आल्पस पर्वत से सटा हुआ है। यह जलोढ़ मिट्टी से बना, इटली का सर्वाधिक महत्वपूर्ण एवं उपजाऊ मैदान है। लोम्बार्डी के इस  मैदानी भाग में इटली की गंगा ‘पो नदी’ बहती है। इस भाग में इटली के अनेक नगर स्थिति है। यह यूरोप का सर्वाधिक चावल उत्पादक क्षेत्र भी है। 

Lombardy Plains Italy
लोम्बार्डी मैदान, इटली

अण्डलूशिया मैदान 

यह स्पेन के दक्षिणी भाग में फैला हुआहै। यहां अंगूर, फल आदि की खेती होती है। 

Andalusia Plains Spain
अण्डलूशिया मैदान, स्पेन

क्वांटो मैदान 

जापान के होन्शू द्वीप के पूर्वी भाग में विस्तृत है। यह जापान का अत्यधिक उपजाऊ और औद्योगिक क्षेत्र है। इसी मैदान में देश के सर्वाधिक महत्वपूर्ण नगर, जैसे- टोकियो, कावाशाकी, याकोहोमा आदि स्थित हैं। 

क्वांटो मैदान, जापान
क्वांटो मैदान, जापान

किंकी व तोगची मैदान 

यह जापान के होन्शू द्वीप पर विस्तृत प्रमुख मैदान है। यह जापान का प्रमुख औद्योगिक प्रदेश है।

मंचूरियन मैदान 

चीन के उत्तर-पूर्व में विस्तृत यह जलोढ़ निर्मित उपजाऊ मैदान है। यहां लौह-इस्पात उद्योग का अत्यधिक विकास हुआ है। 

मंचूरियन मैदान, चीन
मंचूरियन मैदान, चीन

नूलारबोर मैदान 

यह आस्ट्रेलिया के दक्षिण में विस्तृत हैं यह आस्ट्रेलिया का निम्न भूमि का क्षेत्र है। इसमें चूना-युक्त अनेक पठार भी है। ‘ट्रांस-आस्ट्रेलियन रेलवे’ इसी भाग से गुजरती है।

नूलारबोर मैदान, आस्ट्रेलिया
नूलारबोर मैदान, आस्ट्रेलिया

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category

Realated Articles

Test Your Preparation!

Practice topic-wise MCQs with explanations to prepare for competitive exams and improve your concepts