Share

विश्व की प्रमुख खाड़ियां (Major Gulfs of the World)

Estimated reading time: 3 minutes

विश्व की प्रमुख खाड़ियां (Major Gulfs of the World)

Major Gulfs of the World
विश्व की प्रमुख खाड़ियां

1. मेक्सिको की खाड़ी (Gulf of Mexico)

मेक्सिको की खाड़ी, विश्व की विशालतम खाड़ियों में से एक है, जो अटलांटिक महासागर का भाग है। मिसीसिपी और रियोग्रांड़ी नदियां यहां अपना मुहाना बनाती हैं। यह खनिज तेल उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। यह ‘हरिकेन’ का उद्गम स्थल भी है। सं.रा. अमेरिका का प्रसिद्ध नगर ‘न्यू आर्लीयन्स‘ इसके तट पर अवस्थित है। 

2. फंडी की खाड़ी (Bay of Fundy)

उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट पर विस्तृत अत्यन्त संकरी खाड़ी है। यह अटलांटिक महासागर का भाग है। इस खाड़ी में दुनिया के सबसे ऊंचे ज्वार आते हैं। यह 150 किमी लम्बी और 250 किमी. चौड़ी है। 

3. अलास्का की खाड़ी (Gulf of Alaska)

उत्तरी प्रशान्त महासागर में विस्तृत है। यह अलास्का को प्राकृतिक सुन्दरता प्रदान करती है। यह मत्स्यन के लिए प्रसिद्ध है। उच्च अक्षांश पर विस्तृत होने के बावजूद इसका तापमान तुलनात्मक उच्च रहता हैं, क्योंकि अलास्का जल धारा आती है। 

4. फारस की खाड़ी (Persian Gulf)

अरब प्रायद्वीप और इरान के मध्य विस्तृत विश्व की महत्वपूर्ण खाड़ी है, क्योंकि इसके मग्नतटों से बहुत बड़ी मात्रा में खनिज तेल प्राप्त किया जाता है। यह हारमूज जलसंधि द्वारा अरब सागर से जुड़ी है। यह सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण खाड़ी है। इसमें मानव द्वारा निर्मित सबसे बड़ा द्वीप ‘पाम जुबेरा’ है। 

5. मर्तबान की खाड़ी (Gulf of Martaban)

म्यंमार के तटीय क्षेत्र पर विस्तृत अण्डमान सागर का उत्तर-पूर्वी भाग है। इसमें साल्वीन नदी मुहाना बनाती है। यह मोती उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। 

6. अदन की खाड़ी (Gulf of Aden)

लाल सागर और हिन्द महासागर के मध्य विस्तृत हैं। यह महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्ग है, जिसके तट पर अदन बन्दरगाह है। तेल उत्पादन और सामरिक महत्व की खाड़ी है। वर्तमान में समुद्री लूटेरों के कारण यह व्यापारिक मार्ग बाधित हो रहा है। 

7. प्लेंटी की खाड़ी (Bay of Plenty)

 यह न्यूजीलैण्ड के उत्तरी द्वीप के पास विस्तृत, प्रशान्त महासागर का भाग है। यह खाड़ी ‘रिंग ऑफ फायर’ पर विस्तृत होने के कारण धुआरों (Fumaroles) के लिए प्रसिद्ध है। इसके ‘ह्वाइट टापू’ पर सैकड़ों धूआरें हैं।

8. बिस्के की खाड़ी (Bay of Biscay)

फ्रांस और स्पेन के तट पर विस्तृत है जो अटलांटिक महासागर का भाग है। इसका जल तुलनात्मक अधिक नीला होता है। अतः यहां फोटो खिचवाने के लिए बड़ी मात्रा में पर्यटक आते हैं। फ्रांस की बिजली का महत्वपूर्ण स्रोत है। इससे बड़ी मात्रा में ज्वारीय उर्जा का उत्पादन किया जाता है। फ्रांस की ‘लायर नदी’ इसमें मुहाना बनाती है।

You May Also Like

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category

Realated Articles

Test Your Preparation!

Practice topic-wise MCQs with explanations to prepare for competitive exams and improve your concepts