Share

विद्युत शक्ति के प्रयोग से लाभ (Benefits of Using Electric Power)

Estimated reading time: 2 minutes

आज के वैज्ञानिक युग में विद्युत शक्ति का बहुत अधिक महत्व है। आज किसी देश का जीवन-स्तर वहाँ पर विद्युत के उत्पादन तथा प्रयोग से मापा जाता है। विद्युत शक्ति उपलब्ध होने का अर्थ अधिक उद्योग, परिवहन, कृषि उपज तथा अधिक समृद्धि है। हमारे घरों को रात्रि के समय विद्युत ही प्रकाश देती है। हमारे दैनिक जीवन में विद्युत का प्रयोग दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। 

विद्युत् शक्ति के प्रयोग से लाभ (Benefits of Using Electric Power):

  • इसके प्रयोग से धुआँ तथा गन्दगी नहीं होती, अतः इसे सफेद कोयला (White Coal) कहते हैं।
  • विद्युत को दुर्गम क्षेत्रों में भी पहुंचाया जा सकता है। कोयले के परिवहन में अधिक व्यय आता है। 
  • उद्योग-धन्धों में विद्युत के प्रयोग से मानवीय श्रम की कम आवश्यकता होती है। 
  • कुछ उद्योग तो सस्ती विद्युत पर ही निर्भर करते हैं। जैसे-एल्युमीनियम उद्योग व वायु से नाइट्रोजन प्राप्त करने का उद्योग आदि।
  • विद्युत के प्रयोग से उद्योगों के विकेन्द्रीकरण में सहायता मिलती है। 
  • यदि जल-विद्युत का प्रयोग किया जाए तो कोयला एवं खनिज तेल जैसे समाप्य संसाधनों का संरक्षण हो सकता है क्योंकि जल-विद्युत एक असमाप्य संसाधन है। 

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category

Realated Articles

Test Your Preparation!

Practice topic-wise MCQs with explanations to prepare for competitive exams and improve your concepts