Share

विश्व प्रसिद्ध बाक्साइट खानें (World Famous Bauxite Mine)

Estimated reading time: 2 minutes

विश्व प्रसिद्ध बाक्साइट खानें (World Famous Bauxite Mine)

World Famous Bauxite Mine
विश्व प्रसिद्ध बाक्साइट खानें

1. वीपा (Weipa) 

यह आस्ट्रेलिया के ‘कारपेन्ट्रिया की खाड़ी’ के पूर्व में स्थित, विश्व की सबसे बड़ी बाक्साइट की खान है। यह केपयॉर्क प्रदेश में है। इसमें देश के कुल उत्पादन का 25% उत्पादन होता है। 

2. गोव (Gove)

यह खान ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र में गोव प्रायद्वीप पर स्थित है और वर्तमान में इसका स्वामित्व रियो टिंटो के पास है।यहां बॉक्साइट की खोज 1952 में उत्तरी क्षेत्र तटीय प्रहरी सेवा (Northern Territory Coastal Patrol Service) द्वारा गोव प्रायद्वीप में अर्नहेम भूमि भंडार पर की गई थी।

3. कोनाक्री (Conakry)

यह गिनी (अफ्रीका) की विश्व प्रसिद्ध बाक्साइट उत्पादक खान है। यहां बहुत मोटी बाक्साइट की परत है। अधिकांश उत्पादन कोनाकी बन्दरगाह के पृष्ठ प्रदेश में होता है। यहां से प्राप्त बाक्साइट का निर्यात कर दिया जाता है। 

4. न्यिनहिं (Nyinahin)

यह घाना (अफ्रीका) की वृहत्तम जमाव वाली बाक्साइट की खान है। यहां से बड़ी मात्रा में बाक्साइट का निर्यात किया जाता है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category

Realated Articles

Test Your Preparation!

Practice topic-wise MCQs with explanations to prepare for competitive exams and improve your concepts