Share

माध्यिका आयु या मध्यमान आयु (Median Age) 

Estimated reading time: 2 minutes

माध्यिका आयु या मध्यमान आयु (Median Age)

माध्यिका आयु गणना की दृष्टि से जनसंख्या की आयु संरचना के विश्लेषण की सबसे सरल विधि है। माध्यिका आयु सम्पूर्ण जनसंख्या को दो बराबर भागों में विभाजित करती है। आधी जनसंख्या की आयु माध्यिका आयु से कम होती है और आधी इससे अधिक आयु वाली होती है। यदि सम्पूर्ण जनसंख्या को आयु के अनुसार आरोही अथवा अवरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाये तो मध्यवर्ती व्यक्ति की आयु ही माध्यिका आयु को दर्शाएगी। 

माध्यिका आयु के आधार पर विभिन्न जनसंख्याओं की आयु संरचना की तुलना की जा सकती है। उदाहरण के लिए किसी जनसंख्या में निम्न आयु वर्ग में जनसंख्या अधिक होने पर माध्यिका आयु कम होती है। इसके विपरीत उच्च आयु वर्ग में जनसंख्या अधिक होने पर माध्यिका आयु अधिक पाई जाती है। अतः उच्च जन्मदर और उच्च मृत्युदर वाले देशों में माध्यिका आयु कम और निम्न जन्मदर और निम्न मृत्युदर वाले देशों में यह अधिक होती है। 

इस प्रकार जनांकिकीय संक्रमण की प्रथम एवं द्वितीय अवस्था में माध्यिका आयु कम पाई जाती है। इसके उदाहरण अफ्रीकी, एशियायी तथा लैटिन अमेरिकी देश हैं। जनांकिकीय संक्रमण की चतुर्थ अवस्था में माध्यिका आयु अधिक पाई जाती है। इसके अन्तर्गत प्रायः सभी विकसित देश आते हैं। जनांकिकीय संक्रमण की तृतीय (विस्फोटक) अवस्था में माध्यिका आयु द्वितीय एवं चतुर्थ अवस्थाओं की माध्यिका के बीच में होती है। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान केअनुसार वर्तमान समय में विश्व की माध्यिका आयु 30.5 years वर्ष है।

References

  1. जनसंख्या भूगोल, डॉ. एस. डी. मौर्या
  2. जनसंख्या भूगोल, आर. सी. चान्दना

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category

Realated Articles

Test Your Preparation!

Practice topic-wise MCQs with explanations to prepare for competitive exams and improve your concepts