सामाजिक वानिकी (Social Forestry)

Community Forestry

सामाजिक वानिकी शब्दावली का प्रयोग सबसे पहले 1976 के राष्ट्रीय कृषि आयोग ने किया था। इसका उद्देश्य ग्रामीण जनसंख्या के लिए जलावन, छोटी इमारती लकड़ी तथा छोटे-छोटे पन उत्पादों की आपूर्ति करना है। इसके मुख्य तीन अंग है-

(1) शहरी वानिकी, (ii) ग्रामीण यानिकी तथा (iii) फार्म वानिकी

एच.जी. चैम्पियन के अनुसार भारतीय वनों का वर्गीकरण (Indian Forests Classification by H.G. Champion)

भारतीय वनों को एच.जी. चैम्पियन (1936) ने ग्यारह वर्गों में विभाजित किया है। ये वर्ग निम्नलिखित हैं-
1. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन (Tropical Evergreen Forests)
2. उष्णकटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन (The Tropical Moist Deciduous Forest)
3. उष्णकटिबंधीय कटीले वन (Tropical Thorny Forests)
4. उपोष्ण पर्वतीय वन (The Subtropical Montane Forests)
5. शुष्क पर्णपाती वन (The Dry Deciduous Forests)
6. हिमालय के आर्द्र वन (Himalayan Moist Forests)
7. हिमालय के शुष्क शीतोष्ण वन (Dry Temperate Forests of the Himalayas)
8. पर्वतीय आर्द्र शीतोष्ण वन (Montane Wet Temperate Forests)
9. अल्पाईन तथा अर्ध-अल्पाईन वन (Alpine and Subalpine Forests)
10. मरुस्थल वनस्पति (Desert Vegetation)
11. ज्वारीय (कच्छ वनस्पति) (Tidal (Mangrove)

कोयले के प्रकार तथा उनकी विशेषताएं (Types of Coal and their Characteristics)

Types of coal

एन्थ्रेसाइट कोयला सबसे उच्च कोटि का कोयला है जिसमें 80 से 90 प्रतिशत कार्बन की मात्रा होती है। 

इसमें वाष्पशील पदार्थ की मात्रा बहुत कम होती है तथा नमी की मात्रा न के बराबर होती है। 

इस कोयले को जलाने पर नीली व लघु लौ होती है। 

यह सबसे महंगे कोयले की किस्म है।

भारतीय वनों का वर्गीकरण (Classification of Indian Forests)

classification of Indian forests

आरक्षित वन ( Reserved Forests )

इस प्रकार के वन सरकार के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में रहते हैं तथा यहाँ लोगों का प्रवेश लकड़ियों को इकट्ठा करने के लिए तथा पशुओं को चराने के लिए वर्जित हैं। देश का कुल 53 प्रतिशत क्षेत्र आरक्षित वन के अंतर्गत आता है।

प्रायद्वीपीय भारत का नदी तंत्र (River System of Peninsular India)

Peninsular River Map

ब्राह्मणी नदी की लम्बाई 420 कि. मी. है। 

ब्राह्मणी नदी कोयल तथा शंख नदियों के संगम से बनती है। 

ये नदियाँ राउलकेला में जाकर मिलती हैं तथा गदजात पहाड़ियों के पश्चिमी भाग को अपवाहित करती हैं।

यह नदी बंगाल की खाड़ी में पाराद्वीप बंदरगाह के ऊपर जाकर मिलती है। 

उत्तर में वैतरणी नदी होने के कारण भद्रक के नीचे एक डेल्टा क्षेत्र का निर्माण है।

ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र (Brahmaputra River System)

Brahmaputra River System

तिस्ता 
यह ब्रह्मपुत्र की सबसे पश्चिमी दाहिनी तट की सहायक नदी है। 

कंचनजंगा से निकलते हुए यह दार्जिलिंग के पहाड़ियों में एक तीव्र पर्वतीय प्रवाह है, जिसमें रांगपो, संगित तथा सेबक जैसी सहायक नदियां आकर मिलती हैं। 

इसके तट पर जलपाईगुड़ी शहर स्थित है, जो 1968 की बाढ़ में सम्पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था।

वर्तमान में तिस्ता नदी बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र नदी में जाकर मिलती है। 

1787 के आकस्मिक बाढ़ में इस नदी ने अपना मार्ग बदल लिया, इसके पहले यह नदी गंगा के साथ संगम करती है।

गंगा नदी तंत्र (Ganga River System)

Ganga River System

कर्नाली
कर्नाली को नेपाल के हिमालय क्षेत्र में कैरी आला कहते हैं, जो गंगा के मैदान में घाघरा बन जाती है।

कर्नाली एक पूर्ववर्ती नदी है, जो नेपाल के हिमालय में मानधाता चोटी (7220 मीटर) से निकलती है। 

यह नदी नेपाल के पश्चिमी भाग में महाभारत श्रेणी को एक गहरे महाखड्ड के निर्माण के द्वारा पार करती है। 

मैदान क्षेत्र में इसमें शारदा नदी आकर मिलती है, जहां यह नदी घाघरा कहलाती है, जिसका अर्थ है – लहंगा।

सिन्धु नदी तंत्र (Indus River System)

Indus river system

सिन्धु नदी

इसकी लम्बाई 2880 कि.मी. है तथा भारत में इसकी लम्बाई 709 कि.मी. है।

सिन्धु का उदगम खोखर – चू हिमनद में होता है, जो कैलाश श्रेणी’ (6714 मीटर) के उत्तरी ढाल पर स्थित है। 

कैलाश पर्वत से निकलने के बाद यह एक सिकुड़ी हुयी घाटी से उत्तर-पश्चिमी दिशा में (तिब्बत में) बहती है, जहां इस सिंगी खम्बन या लायन्स मॉउथ (Lion’s mouth) कहते हैं।

भारत में राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in India)

National parks in India

गिन्डी राष्ट्रीय उद्यान (Guindy National Park)
चेन्नई में स्थित यह उद्यान भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान है।
यह तमिलनाडु के राज्यपाल के सरकारी निवास को घेरे प्रदेश के विस्तार में फैला हुआ है।
इस उद्यान में मनोरम वन, झाड़ियाँ, झीलें तथा छोटी धाराएँ देखी जा सकती हैं।

भारत में वनों का वितरण (Distribution of Forests in India)

Distribution of forest in India

भारत की वन रिपोर्ट 2021 के अनुसार देश में कुल 7,13,789 वर्ग किमी वनक्षेत्र है जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 21.71 प्रतिशत है। 99,779 वर्ग किमी (3.04%) अत्यन्त सघन वन, 3,06,890 वर्ग कि.मी. (9.33%) सामान्य सघन वन और 3,07,120 वर्ग कि.मी. (9.34%) खुले वन क्षेत्र हैं। यह स्थिति सन्तोषजनक नहीं है क्योंकि भारत जैसे उष्ण कटिबन्धीय जलवायु वाले देश का लगभग एक तिहाई भाग वनों से ढका हुआ होना चाहिए।

भारतीय जलवायु की मुख्य विशेषताएँ (Salient Features of Indian Climate)

Salient Features of Indian Climate

भारत की अधिकांश वर्षा दक्षिण-पश्चिमी मानसून (South-West Monsoon) पवनों द्वारा होती है। देश की कुल वर्षा का 75% ग्रीष्मकालीन दक्षिण-पश्चिमी मानसून काल में, 13% मानसून के उपरान्त (Post-Monsoon) काल में, 10% पूर्व मानसून (Pre-Monsoon) काल में तथा शेष 2% शीतकाल में होता है। 

भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक (Factors affecting Climate of India)

Factors affecting Climate of India

किसी भी देश की जलवायु अच्छे से समझने के लिए वहाँ के तापमान, वर्षा, यायुदाब तथा पवनों की गति तथा दिशा का ज्ञान होना आवश्यक है। किसी भी देश की जलवायु पर उस देश के अक्षांशीय विस्तार, उच्चावच तथा जल व स्थल के वितरण का गहरा प्रभाव पड़ता है। हम जानते हैं कि कर्क रेखा भारत को लगभग दो बराबर भागों में बांटती है। अतः इसका दक्षिणी भाग उष्ण कटिबन्ध में तथा उत्तरी भाग शीतोष्ण कटिबन्ध में स्थित है। भारत के उत्तर में विशाल हिमालय पर्वत स्थित है।

भारत : विविधताओं का देश (Diversities in India)

diversities in india

भारत विश्व का सातवाँ बड़ा देश है, जिसका क्षेत्रफल 32.87 लाख वर्ग किमी० है । इसकी उत्तर-दक्षिण दिशा में लम्बाई 3,214 किमी० तथा पूर्व-पश्चिम दिशा में चौड़ाई 2,933 किमी० है। साथ ही यह दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे अधिक आबादी वाला लोकतंत्र है। इतने बड़े देश में भौतिक, आर्थिक, सामाजिक तथा राजनैतिक विविधताओं का पाया जाना स्वाभाविक ही है।

भारत में मृदा का वर्गीकरण (Soil Classification in India)

Soil Map of India

भारतीय मृदाओं का प्रथम वैज्ञानिक वर्गीकरण वोयलकर (1893) और लीदर (1898) ने किया था। 
अखिल भारतीय मृदा एवं भू-उपयोग सर्वेक्षण संगठन द्वारा भी 1956 में भारतीय मृदाओं को वर्गीकृत करने का प्रयास किया गया। अगले वर्ष 1957 में राष्ट्रीय एटलस एवं थिमेटिक संगठन (NATMO) द्वारा भारत के मृदा मानचित्र को प्रकाशित किया, जिसमें भारतीय मृदाओं को 6 प्रमुख समूहों और 11 उप-समूहों में वर्गीकृत किया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (ICAR) के द्वारा भी वर्ष 1963 में भारत का मृदा मानचित्र प्रकाशित किया।

भारत के द्वीप (The Islands of India)

Island of India

अंडमान और निकोबार द्वीप समूहों को दस डिग्री चैनल एक-दूसरे के अलग करता है। 

अंडमान द्वीपों के तीन हिस्से हैं – उत्तरी, मध्य और दक्षिणी। 

निकोबार द्वीपों के उत्तरी भाग को कार निकोबार और दक्षिणी भाग को महान निकोबार कहते हैं।

भारत का दक्षिणतम बिन्दु ‘इंदिरा प्वाइन्ट’ है, जो ग्रेट निकोबार द्वीप पर स्थित है।

Test Your Preparation!

Practice topic-wise MCQs with explanations to prepare for competitive exams and improve your concepts