थामस डबलडे का आहार सिद्धान्त (Diet Theory of Thomas Doubleday)

Diet Theory of Thomas Doubleday

ब्रिटिश अर्थशास्त्री तथा दार्शनिक थामस डबलडे (Thomas Doubleday) 1790-1870 ने खाद्य पूर्ति और जनसंख्या वृद्धि के सम्बन्ध में अपने सिद्धान्त का विश्लेषण किया। उनके अनुसार “जनसंख्या वृद्धि और खाद्यपूर्ति में विपरीत सम्बन्ध होता है।” (man’s increase in number was inversely related to food supply)। 

हरबर्ट स्पेन्सर का जैविक सिद्धान्त (Biological Theory of Spencer) 

Biological Theory of Spencer

ब्रिटिश दार्शनिक हरबर्ट स्पेन्सर (1820-1903) ने प्राकृतिक शक्तियों के आधार पर सामाजिक तथा जैविक विकास की व्याख्या करने का प्रयास किया है। उन्होंने जनसंख्या वृद्धि के लिए प्राकृतिक नियमों का सहारा लिया। उनका जैविक सिद्धान्त सैडलर और डबलडे के सिद्धान्तों से मिलता-जुलता है। 

Test Your Preparation!

Practice topic-wise MCQs with explanations to prepare for competitive exams and improve your concepts