तापमान का क्षैतिज वितरण (Horizontal Distribution of Temperature) 

जुलाई में तापमान का वितरण

तापमान के क्षैतिज वितरण का अर्थ है, अक्षांश के अनुसार तापमान का वितरण। हम जानते हैं कि किसी स्थान का तापमान मुख्यतः वहाँ प्राप्त सूर्याभिताप (insolation) की मात्रा पर निर्भर होता है। सूर्याभिताप की मात्रा पर सबसे अधिक प्रभाव किसी स्थान के अक्षांश का पड़ता है। इस प्रकार धरातल के तापमान वितरण पर अन्य सभी कारकों की अपेक्षा अक्षांश का सर्वाधिक नियंत्रण होता है। 

Test Your Preparation!

Practice topic-wise MCQs with explanations to prepare for competitive exams and improve your concepts