प्रादेशिक भूगोल (Regional Geography)

Regional Geography

यह भौगोलिक अध्ययन का एक प्रमुख उपागम (अध्ययन विधि) है जिसमें किसी सम्पूर्ण क्षेत्रीय इकाई के विभिन्न खण्डों या प्रदेशों का अध्ययन अलग-अलग किया जाता है। यह प्रदेशों (उप विभागों) का भूगोल है। उदाहरण के लिए जब विश्व को विभिन्न प्रदेशों में विभाजित करके उनका अलग-अलग भौगोलिक अध्ययन किया जाता है, तब वह विश्व का प्रादेशिक भूगोल कहलाता है। 

क्रमबद्ध भूगोल (Systematic Geography)

Systematic Geography

भौगोलिक अध्ययन के इस उपागम में अध्ययन किए जाने वाले क्षेत्र को एक पूर्ण इकाई मानकर उसके विभिन्न भौगोलिक तत्वों या प्रकरणों (topics) का क्रमिक रूप से अध्ययन किया जाता है। इसे विषयगत उपागम (topical approach) के नाम से भी जाना जाता है। 

Test Your Preparation!

Practice topic-wise MCQs with explanations to prepare for competitive exams and improve your concepts