पारिस्थितिक पिरामिड (Eco Pyramid)

विलोम-इकोपिरामिड

एल्टन के अनुसार आहार श्रृंखला के प्रथम पोषण स्तर (Trophic Level) पर प्राकृतिक जीवधारियों की संख्या अधिक होती है तथा दूसरे-तीसरे स्तरों की ओर उनकी संख्या घटती जाती है। दूसरे शब्दों में, पादप प्रजातियों की संख्या सर्वाधिक होती है, जबकि इन पर पलने वाले शाकाहारी जीवों की संख्या कम होती है।

पोषण स्तर एवं आहार श्रृंखला (Trophic Level and Food Chain)

Trophic-Level

किसी भी इकोतंत्र में उसका वनस्पति संघटक प्राथमिक उत्पादक (Primary Producer) कहलाता है, जिसका उपभोग शाकाहारी (Herbivores) प्राणियों द्वारा किया जाता है। अपने आहार हेतु केवल जीव-जन्तुओं पर जीवित रहने वाले प्राणियों को मांसाहारी (Carnivores) कहा जाता है।

पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा प्रवाह (Energy Flow in Ecosystem)

मानव द्वारा ऊर्जा उपभोग में विभिन्न युगों में हुई वृद्धि

इकोतंत्र अर्थात् पारिस्थितिक तंत्र में प्रवाहित होने वाली ऊर्जा का प्रमुख स्रोत सूर्य है। सौर विकिरण से प्राप्त हुई ऊर्जा का इकोतंत्र के विविध घटकों में संचरण, गमन एवं स्थानान्तरण होता है। दूसरी ओर इकोतंत्र के विविध पोषण स्तरों द्वारा ऊर्जा का उत्सर्जन, निष्कासन अथवा बहिर्गमन होता रहता है।

Test Your Preparation!

Practice topic-wise MCQs with explanations to prepare for competitive exams and improve your concepts