नदी अपरदन द्वारा उत्पन्न स्थलाकृतियाँ (Erosional Landforms Created by River)

नदी अपने अपरदन कार्य द्वारा V आकार की घाटी, गार्ज तथा कैनियन, जल प्रपात, जलगर्तिका, अवनमन कुण्ड, संरचनात्मक सोपान, नदी वेदिका, नदी विसर्प, समप्राय मैदान आदि का निर्माण करती है। इन स्थलाकृतियों के बारे नीचे विस्तार से जानकारी दी गई है।

नदी का परिवहन कार्य (River Transport Work)

River Transport Work

नदियों द्वारा ऊँचे भागों से अपरदित चट्टान चूर्ण या मलबा (debris) का एक स्थान से दूसरे स्थान तक बहाकर ले जाना नदी का परिवहन कार्य कहलाता है। ऐसा नहीं है कि नदियाँ केवल अपरदन द्वारा प्राप्त चट्टान चूर्ण या मलबे का परिवहन करती है, अपितु अपक्षय द्वारा विघटित एवं वियोजित पदार्थों तथा भूमि स्खलन (landslide), अपवात (slumping) तथा भूमि सर्पण (land creep) आदि  द्वारा प्राप्त मलबे का भी परिवहन किया जाता है। 

Test Your Preparation!

Practice topic-wise MCQs with explanations to prepare for competitive exams and improve your concepts