क्षेत्रीय भिन्नता की संकल्पना (Concept of Areal Differentiation) 

Areal Differentiation

क्षेत्रीय भिन्नता का अभिप्राय यह है कि भौतिक तथ्यों जैसे उच्चावच, जलवायु, जलाशय, मिट्टी एवं खनिज, वनस्पति, पशु जीवन आदि, और सांस्कृतिक तथ्यों जैसे जनसंख्या, कृषि, खनन, उद्योग, व्यापार, परिवहन के साधनों, गृह तथा बस्तियों आदि के वितरण में विषमता और भिन्नता पाई जाती है।

स्थानिक अंतःक्रिया की संकल्पना (Concept of Spatial Interaction)

Concept of Spatial Interaction

स्थानिक अंतःक्रिया (अन्योन्यक्रिया) का अभिप्राय दो या अधिक भौगोलिक क्षेत्रों के बीच होने वाली पारस्परिक क्रिया-प्रतिक्रिया, सम्पर्क, स्थानान्तरण तथा संयोजन (linkage) से है। इस संकल्पना की विस्तृत व्याख्या करते हुए उलमैन (E.L. Ullman, 1954) ने भूगोल को स्थानिक (क्षेत्रीय) अंतःक्रिया का अध्ययन बताया है। 

Test Your Preparation!

Practice topic-wise MCQs with explanations to prepare for competitive exams and improve your concepts