विश्व के घास प्रदेश(Grasslands of the World)

temperate grasslands

शीतोष्ण घास प्रदेश (Temperate Grasslands)

ये घास के मैदान 30° से 45° अक्षांशों के बीच महाद्वीपों के मध्यवर्ती भागों में पाये जाते हैं। उत्तरी गोलार्द्ध में स्थलीय विस्तार अधिक होने के कारण इन मैदानों का विस्तार कहीं-कहीं 50° उत्तरी अक्षांशों तक भी पाया जाता है। इन मैदानों में वार्षिक वर्षा 25 से 75° सेमी. होती है। यह थोड़ी वर्षा भी घास उगाने के लिए पर्याप्त होती है, क्योंकि तापमान कम होने के कारण वाष्पीकरण कम होता है। यह घास नम और पौष्टिक होती है और | पशुओं के लिए उपयोगी होती है।

Test Your Preparation!

Practice topic-wise MCQs with explanations to prepare for competitive exams and improve your concepts