Search
Close this search box.

Share

विश्व की प्रमुख चोटियां (Major Peaks of the World)

विश्व की प्रमुख चोटियां (Major Peaks of the World)

माउन्ट मैकिन्ले 

अलास्का पर्वत श्रेणी में स्थित रॉकीज एवं उत्तरी अमेरिका की सर्वोच्च चोटी है। इसकी ऊंचाई 6144 मीटर है। इस चोटी का निर्माण की क्रिया से हुआ है।

माउन्ट लोगान

कॉस्ट पर्वत (Coast Mountain) में अवस्थित, उत्तरी अमेरिका की दूसरी सबसे ऊँची चोटी है। इसकी ऊंचाई 6050 मी. है। यह कनाडा में है।

माउन्ट ह्वीटने

कैसकेड श्रेणी में अवस्थित, सं. राज्य अमेरिका की सर्वोच्च चोटी है। इसकी ऊंचाई 4418 मी. है।

माउन्ट मिशेल (Mt. Michel)

अप्लेशियन पर्वत तन्त्र में अवस्थित है। यह इस तत्व की सर्वोच्च चोटी है जो  ‘ब्लू रिज पर्वत‘ में है।

माउन्ट अंकाकागुआ

अंकाकागुआ एण्डीज की सबसे ऊंची चोटी है। यह चिली-अर्जेन्टीना के मध्य अवस्थित है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 7021 मी. है।

Major peaks of the world
विश्व की प्रमुख चोटियां

माउन्ट चिम्बैराजो शिखर

यह एण्डीज का तीसरा ऊंचा शिखर है। यह समुद्र तल से 6372 मी. ऊंचा है। यह इक्वेडोर में स्थित है।

माउन्ट कोटोपैक्सी ज्वालामुखी 

इक्वेडोर में स्थित, यह संसार का सबसे ऊंचा सक्रिय ज्वालामुखी शिखर है। यह एण्डीज पर्वत श्रेणी में अवस्थित है।

माउन्ट ब्लांक

यह फ्रांस के दक्षिणी-पूर्वी भाग में अवस्थित, आल्पस की सबसे ऊंची चोटी है। इसकी ऊंचाई 4807 मी. ऊंचा है। यहां यूरोप की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है।

माउन्ट कोशियुस्को

यह आस्ट्रेलिया का सर्वोच्च शिखर है जो ‘ग्रेट डिवाइडिंग रेंज‘ में अवस्थित है। समुद्र तल से इसकी ऊँचाई 2228 मी. है। 

माउन्ट कुक

न्यूजीलैण्ड के दक्षिणी द्वीप पर फैले ‘दक्षिणी आल्पस‘ को सर्वोच्च चोटो है। जो समुद्र तल से 3465 मी. ऊँची है।

माउन्ट एवरेस्ट

यह विश्व की सबसे ऊंची चोटी है जो महान हिमालय में है। यह नेपाल और चीन की सोमा पर अवस्थित है। इसकी ऊंचाई 8848 मी. है।

माउन्ट केन्या

केन्या की सबसे ऊंची चोटी है, जो अफ्रीका की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। यह ज्वालामुखी क्रिया से निर्मित है। इसकी ऊंचाई 5200 मीटर है।

माउन्ट किलीमन्जारो

यह अफ्रीका का सर्वाच्च शिखर है, जो 5895 मी. ऊँचा है। विषुवत रेखा से केवल 322 किमी दूर होते हुए भी इसकी चोटी सालों भर बर्फ से ढकी रहती है। इसके ढालों पर कहवा की खेती होती है।

माउन्ट एल्गन

केन्या की चोटी, जो यूगांडा की सीमा पर अवस्थित है। यह एक अति सक्रिय ज्वालामुखी पर्वत है।

माउन्ट कैमरुन 

अफ्रीका का महत्वपूर्ण सक्रिय ज्वालामुखी पर्वत कैमरुन देश के तटीय क्षेत्र में अवस्थित है। यहां लौह अयस्क के बड़े भण्डार हैं। मा. कैमरुन का समीपवर्ती ढाल अफ्रीका का सर्वाधिक आर्द्र स्थान है। इसकी ऊंचाई 4070 मी. है।

Major peaks of the world
विश्व की प्रमुख चोटियां

माउन्ट राऊवेनजोरी

जायरे में अल्बर्ट झील के समीप अवस्थित है। यह “Mountains of the Moon” के नाम से भी जाना जाता है। 

माउन्ट एल्ब्रुज

यह काकेशस की सबसे ऊँजी चोटी है और यह यूरोप की सबसे ऊंची चोटी भी है। इसकी ऊंचाई 5642 मी. है। यह टर्शयरी काल की बनी चोटी है।

माउन्ट फ्यूजीयामा

 यह जापान के हान्शू द्वीप पर स्थित है जो ज्वालामुखी निर्मित चोटी है। इसकी ऊंचाई 3776 मी. है। इसका वातावरण इतना शान्त एवं मनोरम है कि जापानी लोग इसे स्वर्ग की उपमा देते हैं।

माउन्ट कंचनजंगा

भारत और नेपाल की सीमा पर अवस्थित महान हिमालय की महत्वपूर्ण होती है। इसका ढ़ाल अत्यन्त तीव्र है अतः इस पर चढ़ना अत्यन्त खतरनाक होता है।

माउन्ट पिदुरूतालागाला

यह श्रीलंका की सबसे ऊंची पहाड़ी चोटी है। (Mt Piduru talagala) इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 2524 मीटर है। यहां से चारों दिशाओं में अनेक छोटी-छोटी नदियां निकलती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category

Realated Articles