Search
Close this search box.

Share

विश्व जल दिवस, 2024 (World Water Day, 2024)

Estimated reading time: 6 minutes

क्या है विश्व जल दिवस (World Water Day)?

विश्व जल दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में स्वच्छ और सुरक्षित पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने और जल संरक्षण के महत्व पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मनाया जाता है।

विश्व जल दिवस (World Water Day) की शुरुआत कैसे हुई?

1992 में ब्राजील के रियो डी जेनरियो में आयोजित पर्यावरण और विकास के संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में विश्व जल दिवस मनाने की पहल की गई थी। 1993 में संयुक्त राष्ट्र ने अपने सामान्य सभा के द्वारा इस दिन को वार्षिक कार्यक्रम के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

विश्व जल दिवस (World Water Day) का उद्देश्य क्या है?

इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण का महत्व, साफ पीने योग्य पानी का महत्व और पानी की कमी के खतरों के बारे में जागरूक करना है।

जल दिवस का महत्व

जल ही जीवन है, यह बात हम सब जानते हैं। धरती पर सभी जीवों के लिए पानी अत्यंत महत्वपूर्ण है। पानी के बिना जीवन संभव ही नहीं है। यही कारण है कि ज्यादातर संस्कृतियाँ नदियों के किनारे विकसित हुई हैं।

दुनिया में, 99% पानी महासागरों, नदियों, झीलों, झरनों आदि में मौजूद है। केवल 1% या उससे भी कम पानी पीने के लिए उपयुक्त है। इसके बावजूद, पानी की बचत आज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। पानी की कमी का मुख्य कारण पानी का अनावश्यक उपयोग करना है। सिचाईं की बढती मॉंग, बढ़ती आबादी और औद्योगिकीकरण के कारण शहरी मांग में वृद्धि हुई है, जिससे पानी की खपत बढ़ रही है।

यह सोचने की बात है कि एक व्यक्ति अपने जीवनकाल में कितना पानी का उपयोग करता है, और क्या वह इतने पानी को बचाने का प्रयास भी करता है? अत्यधिक आवश्यकता को पूरा करने के लिए, जलाशयों को गहरा किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप पानी में लवण की मात्रा में वृद्धि हुई है।

विश्व जल दिवस वैश्विक जल संरक्षण के लिए सदस्य राष्ट्रों सहित संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया जाता है। इस अभियान को प्रति वर्ष संयुक्त राष्ट्र एजेंसी द्वारा विशेष रूप से बढ़ावा दिया जाता है। इसमें लोगों को जल से संबंधित मुद्दों के बारे में सुनने और समझाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, और विश्व जल दिवस के लिए अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों का आयोजन भी किया जाता है।

इस कार्यक्रम की शुरुआत से ही, विश्व जल दिवस पर वैश्विक संदेश फैलाने के लिए एक थीम (विषय) का चुनाव किया जाता है। विश्व जल दिवस को मनाने की सारी जिम्मेदारी संयुक्त राष्ट्र की पर्यावरण तथा विकास एजेंसी की है।

हमें जल बचाने के लिए क्या करना चाहिए?

पानी बचाने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाकर हम बड़ा बदलाव ला सकते हैं। हम जल संरक्षण के बारे में जागरूकता फैला सकते हैं और दूसरों को भी पानी बचाने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। कुछ छोटे -2 उपायों की चर्चा नीचे की गई है, जिनसे जल संरक्षण में सहयोग मिल सकता है:-

  • पानी का अनावश्यक उपयोग न करें।
  • नल बंद करके ब्रश करें और दाढ़ी बनाएं।
  • स्नान करते समय कम पानी का उपयोग करें।
  • घर में लीकेज को तुरंत ठीक करें।
  • बारिश के पानी का संग्रह करें।
  • लोगों को जल बचाने के लिए प्रेरित करें।
  • लोगों को जल के महत्व और उसकी कमी के बारे में शिक्षित करें।
  • लोगों को पानी बचाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
  • जल संरक्षण के लिए नीतियां बनाने और उन्हें लागू करने में सरकारों को मदद करनी चाहिए।

यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि पानी हमारे लिए एक अनमोल संसाधन है, और हमें इसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

वर्तमान स्थिति

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, लगभग 4 अरब लोग साल में कम से कम एक महीने तक पानी की भारी कमी का अनुभव करते हैं।

लगभग 1.6 अरब लोग दुनिया की आबादी का लगभग एक चौथाई स्वच्छ और सुरक्षित जल आपूर्ति तक पहुंचने में समस्याएं हैं।

विश्व जल दिवस (World Water Day) की थीम, 2024

2012: जल और खाद्य सुरक्षा

2013: जल सहयोग

2014: जल और ऊर्जा

2015: जल और दीर्घकालिक विकास

2016: जल और नौकरियाँ

2017: अपशिष्ट जल

2018: जल के लिए प्रकृति के आधार पर समाधान

2019: किसी को पीछे नहीं छोड़ना

2020: जल और जलवायु परिवर्तन

2021: पानी का महत्व

2022: भूजल, अदृश्य को दृश्यमान बनाना

2023: जल और स्वच्छता संकट को हल करने के लिए परिवर्तन में तेजी लाना

2024: शांति के लिए जल का उपयोग करना

महत्वपूर्ण तथ्य: जल के बारे में चौंकाने वाली जानकारी

  • मुंबई में रोजाना 50 लाख लीटर पानी वाहन धोने में खर्च होता है।
  • दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे शहरों में पाइप लाइनों के रिसाव के कारण 17- 44% पानी बेकार बह जाता है।
  • भारत में 4 मील (6.4 किलोमीटर) पैदल चलकर पानी लाना महिलाओं के लिए आम बात है।
  • इजराइल, जहां औसतन 10 सेंटीमीटर वर्षा होती है, अनाज का निर्यात करता है, जबकि भारत में 50 सेंटीमीटर वर्षा होने के बावजूद अनाज की कमी है।
  • पिछले 50 वर्षों में पानी के लिए 37 भीषण हत्याकांड हुए हैं।
  • 22 लाख लोग हर साल जल जनित रोगों से मरते हैं।
  • पृथ्वी का 70% हिस्सा पानी से ढका है, लेकिन केवल 2.7% मीठा पानी है।
  • 97.3% पानी समुद्र में खारा है, केवल 2.7% मीठा पानी है।
  • 75.2% मीठा पानी ध्रुवीय क्षेत्रों में जमा है, 22.6% भूमिगत जल है। शेष मीठा पानी झीलों, नदियों, कुओं, वायुमंडल, और पौधों में मौजूद है।
  • केवल 0.007% मीठा पानी सीधे हमारे उपयोग के लिए उपलब्ध है।
  • प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 30-50 लीटर स्वच्छ पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन 884 मिलियन लोगों को सुरक्षित पानी नहीं मिलता है।
  • ब्रश करते समय नल खुला छोड़ने से 5 मिनट में 25-30 लीटर पानी बर्बाद होता है।
  • नहाने के टब में नहाने से 300-500 लीटर पानी खर्च होता है, जबकि सामान्य नहाने में 100-150 लीटर पानी खर्च होता है।
  • 10 में से 2 लोगों को पीने का शुद्ध पानी नहीं मिल पाता है।
  • हर साल 3 अरब लीटर बोतलबंद पानी पीने के लिए इस्तेमाल होता है।
  • नदियाँ पानी का सबसे बड़ा स्रोत हैं, लेकिन कारखानों से निकलने वाले रसायन उन्हें दूषित कर रहे हैं।
  • सभी वनस्पतियों से हमें पानी मिलता है। आलू और अनानास में 80% और टमाटर में 15% पानी होता है।
  • मानव को प्रतिदिन 3 लीटर और पशुओं को 50 लीटर पानी की आवश्यकता होती है।
  • 1 लीटर गाय का दूध प्राप्त करने के लिए 800 लीटर पानी खर्च होता है।
  • 1 किलो गेहूँ उगाने के लिए 1000 लीटर और 1 किलो चावल उगाने के लिए 4000 लीटर पानी की आवश्यकता होती है।
  • भारत में 83% पानी खेती और सिंचाई के लिए उपयोग किया जाता है।

You Might Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category

Realated Articles