Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Share

विश्व प्रसिद्ध यूरेनियम खानें (World Famous Uranium Mines)

Estimated reading time: 2 minutes

विश्व प्रसिद्ध यूरेनियम खानें (World Famous Uranium Mines)

World Famous Uranium Mines
विश्व प्रसिद्ध यूरेनियम खानें

1. यूरेनियम सिटी (Uranium City)

यह कनाडा के स्थित, महत्वपूर्ण यूरेनियम उत्पादक केन्द्र है। यह अथाबस्का झील के किनारे स्थित एक छोटा सा नगर है। यहां अत्याधुनिक विधि से यूरेनियम बड़ी मात्रा में प्राप्त किया जाता है। 

2. पोर्ट रेडियम (Port Radium)

पोर्ट रेडियम कनाडा में स्थित, महत्वपूर्ण यूरेनियम उत्पादक केन्द्र है। यह ग्रेट बीयर झील के किनारे स्थित एक छोटा नगर है, जो यूरेनियम उत्खनन से संबंधित कार्यों के लिए प्रसिद्ध है। 

3. ब्लाइंड रिवर (Blind River)

यह कनाडा के उत्तरी भाग की एक छोटी नदी है, जहां से बड़ी मात्रा (Blind River) में यूरेनियम प्राप्त किया जाता है। 

4. रेडियम हिल (Radium Hill)

रेडियम हिल आस्ट्रेलिया में स्थित है और यह आस्ट्रेलिया का बड़ा यूरेनियम उत्पादक क्षेत्र है। यहां बड़ी मात्रा में यूरेनियम उत्पादन होता है। यहां बड़ी मात्रा में यूरेनियम का संचित भण्डार भी है। 

5. मैरी कैथलीन (Mary Kathleen)

मैरी कैथलीन आस्ट्रेलिया में स्थित है तथा देश का प्रमुख यूरेनियम उत्पादक केन्द्र है। यहां बड़ी मात्रा में यूरेनियम का संचित भण्डार है। 

6. विटवाटर्सरैंड (Witwatersrand)

यह दक्षिण अफ्रीका में स्थित है और यूरेनियम का एक बड़ा उत्पादक केन्द्र है। 

7. ग्रांड जंक्शन (Grand Junction)

ग्रांड जंक्शन सं.रा. अमेरिका के कोलोरैडो राज्य में स्थित है। यह देश का सबसे बड़ा यूरेनियम उत्पादक केन्द्र है। 

8. पोखोमस्की (Pokhomsky)

यह यूक्रेन में स्थित है तथा देश का सबसे बड़ा यूरेनियम उत्पादक केन्द्र है। 

9. फरगना बेसिन (Fergana Basin)

यह उज्बेकिस्तान में विस्तृत हैं। यहां से बड़ी मात्रा यूरेनियम का उत्पादन होता है। यहां विश्व को 5.5% यूरेनियम प्राप्त होता है। 

Also Read  विश्वप्रसिद्ध सोने की खानें (World Famous Gold Mines)

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category

Realated Articles

Category

Realated Articles