Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Share

भारत में बाघ अभ्यारण (Tiger Reserves in India)

Estimated reading time: 4 minutes

प्रोजेक्ट टाइगर

देश में बाघों की घटती आबादी को देखते हुए, भारत सरकार ने बाघों की आबादी और उनके प्राकृतिक आवासों की रक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरूआत की। आज, भारत में वर्तमान में 54 बाघ अभयारण्य हैं, जो 75,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक के क्षेत्र को कवर करते हैं। ये रिजर्व 18 राज्यों में फैले हुए हैं और दुनिया के लगभग 70% जंगली बाघों का घर हैं।

विश्व के लगभग 80% बाघ भारत में रहते हैं। बाघों की संख्या 2006 में 1,411; 2010 में 1,706; 2014 में 2,226 और 2018 में 2967 थी।

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA)

भारत में टाइगर रिजर्व का प्रबंधन पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) द्वारा किया जाता है। इन रिजर्व का प्राथमिक उद्देश्य बाघों की आबादी और उनके आवास की रक्षा करना है। एनटीसीए (NTCA) इन अभयारण्यों के आसपास रहने वाले स्थानीय समुदायों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में भी काम करता है।

Tiger Reserve in India on Map
भारत के मानचित्र पर टाइगर रिजर्व की स्थिति

भारत में बाघ अभयारण्यों की सूची, 2023

नीचे भारत में सभी बाघ अभयारण्यों की सूची उनके स्थापना वर्ष के साथ दी गई है:

भारत में बाघ अभयारण्यों की सूची (List of Tiger Reserves in India, 2023)

क्रम संख्याबाघ अभ्यारणराज्य प्रोजेक्ट टाइगर के तहत शामिल होने का वर्षकुल क्षेत्रफल (वर्ग किलोमीटर में)
1.नागार्जुन सागर श्रीशैलम टाइगर रिजर्वआंध्र प्रदेश (01)1982-19833,296.31
2.कमलांग टाइगर रिजर्वअरुणाचल प्रदेश (03)2016-2017783
3.
नमदाफा टाइगर रिजर्व1982- 19832,052.82
4.पक्के टाइगर रिजर्व1999-20001,198.45
5.काजीरंगा टाइगर रिजर्वअसम (04)2008-20091,173.58
6.मानस टाइगर रिजर्व1973-19742,837.10
7.नमेरी टाइगर रिजर्व1999-2000464
8.ओरंग टाइगर रिजर्व2016492.46
9.वाल्मीकि टाइगर रिजर्वबिहार (01)1989-1990899.38
10.अचानकमार टाइगर रिजर्वछत्तीसगढ़ (03)2008-2009914.01
11.इंद्रावती टाइगर रिजर्व1982-19832,799.07
12.उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व2008-20091,842.54
13.पलामू टाइगर रिजर्वझारखंड (01)1973-19741,129.93
14.बांदीपुर टाइगर रिजर्वकर्नाटक (05)1973-19741,456.30
15.भद्रा टाइगर रिजर्व1994-19951,064.29
16.बिलीगिरी रंगनाथ मंदिर टाइगर रिजर्व2010-2011574.82
17.डंडेली-अंशी (काली) टाइगर रिजर्व2008-20091,097.51
18.नागरहोल टाइगर रिजर्व2008-20091,205.76
19.परम्बिकुलम टाइगर रिजर्वकेरल (02)2008-2009643.66
20.पेरियार टाइगर रिजर्व1978-1979925
21.बांधवगढ़ टाइगर रिजर्वमध्य प्रदेश (06)1993-19941,536.93
22.कान्हा टाइगर रिजर्व1973-19742,051.79
23.पन्ना टाइगर रिजर्व1993-19941,598.10
24.पेंच टाइगर रिजर्व1992-19931,179.63
25.संजय-डुबरी टाइगर रिजर्व2008-20091,674.50
26.सतपुड़ा टाइगर रिजर्व1999-20002,133.30
27.बोर टाइगर रिजर्वमहाराष्ट्र (06)2014816.27
28.मेलघाट टाइगर रिजर्व1973-19742,768.52
29.नवेगांव-नागज़ीरा टाइगर रिजर्व2013-20141,894.94
30.पेंच टाइगर रिजर्व1998-1999741.22
31.सह्याद्री टाइगर रिजर्व2009-20101,165.57
32.ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व1993-19941,727.59
33.डंपा टाइगर रिजर्वमिजोरम (01)1994-1995988
34.सतकोसिया टाइगर रिजर्वओडिशा (02)2008-2009963.87
35.सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व1973-19742750
36.मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्वराजस्थान (04)2013-2014759.99
37.रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व20221,501.89
38.रणथंभौर टाइगर रिजर्व1973-19741,411.29
39.सरिस्का टाइगर रिजर्व1978-19791,213.34
40.अन्नामलाई  टाइगर रिज़र्वतमिलनाडु (05)2008-20091,479.87
41.कलाकड़-मुंडनथुराई टाइगर रिजर्व1988-19891,601.54
42.मुदुमलाई टाइगर रिजर्व2008-2009688.59
43.सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व2013-20141,408.40
44.श्रीविल्लिपुथुर मेगामलाई टाइगर रिजर्व2020-20211,016.57
45.अमराबाद टाइगर रिजर्वतेलंगाना (02)2014-20152,611.39
46.कवल टाइगर रिजर्व2012-20132,015.44
47.दुधवा टाइगर रिजर्वउत्तर प्रदेश (04)1987-19882,201.77
48.पीलीभीत टाइगर रिजर्व2014730.25
49.रानीपुर टाइगर रिजर्व2022-2023529.36
50.अमानागढ़ बफर2012-201380.6
51.कॉर्बेट टाइगर रिजर्वउत्तराखंड (02)1973-19741288.31
52.राजाजी टाइगर रिजर्व20151075.17
53.बुक्सा टाइगर रिजर्वपश्चिम बंगाल (02)1982-19837,57.90
54.सुंदरबन टाइगर रिजर्व1973-19742,584.89
स्त्रोत: राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण, नई दिल्ली (National Tiger Conservation Authority, New Delhi)

FAQs

भारत में कितने टाइगर रिजर्व हैं?

भारत में वर्तमान में (2023) 54 बाघ अभयारण्य हैं, जो 75,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र को कवर करते हैं। ये रिजर्व 18 राज्यों में फैले हुए हैं और दुनिया के लगभग 70% जंगली बाघों का घर हैं।

भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व कौन-सा है?

नागार्जुन सागर श्रीशैलम टाइगर रिजर्व, भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है जो आंध्रप्रदेश का एकमात्र टाइगर रिजर्व है। इसका कुल क्षेत्रफल 3296 वर्ग किलोमीटर है।

टाइगर रिजर्व इंद्रावती कहां स्थित है?

टाइगर रिजर्व इंद्रावती छत्तीसगढ़ राज्य के दांतेवाडा जिले में आता है। जिसका कुल क्षेत्रफल 2,799.07 वर्ग किलोमीटर है।

You May Also Like

Also Read  भारत के उत्तरी मैदान का भू-आकृतिक विभाजन (Physiographic Division of Northern Plains of India)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category

Realated Articles

Category

Realated Articles