Search
Close this search box.

Share

भारत में राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in India)

Estimated reading time: 20 minutes

भारत में राष्ट्रीय उद्यान (National Parks in India)

भारत में 106 राष्ट्रीय उद्यान हैं, जो 44,402.95 वर्ग किमी. क्षेत्र को घेरे हुए हैं, जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 1.35% है (राष्ट्रीय वन्यजीव डेटाबेस, जनवरी 2023)।

भारत के मुख्य राष्ट्रीय उद्यान तथा उनकी भौगोलिक विशेषताएँ संक्षेप में नीचे दिए गए हैं:

National Parks in India Map

National parks in India
भारत के राज्यों में राष्ट्रीय उद्यानों की संख्या

आंशी राष्ट्रीय उद्यान (Anshi National Park)

  • आंशी राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक के उत्तरी कन्नड़ जिले में गोवा की सीमा के निकट स्थित है। 
  • यह 340 वर्ग कि.मी. क्षेत्रफल में फैला है तथा यह दांडेली वन्य जीव अभयारण्य के निकट स्थित है।
  • इस उद्यान में साँवले तेंदुएँ, बाघ तथा हाथी पाए जाते हैं।

बालाफकरम राष्ट्रीय उद्यान (Balphakram National Park)

  • यह राष्ट्रीय उद्यान मेघालय के गारो पहाड़ियों में स्थित है। 
  • इसे प्रायः ‘चिरस्थायी पवन का वास’ और ‘प्रेतों की भूमि’ (Land of Spirits) कहा जाता है। 
  • यह काकड (barking deer) सुनहरी बिल्ली (golden cat) तथा अनेक बंदरों का निवास स्थान है।

बन्नेर घाटा राष्ट्रीय उद्यान ( Bannerghatta National Park)

  • यह उद्यान 25,000 एकड़ (101 वर्ग कि.मी.) में दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित है। 
  • यह उद्यान बंगलौर का एक मुख्य पर्यटन आकर्षण है।

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान (Bhitarkanika National Park)

  • भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1975 में की गई।
  • यह उद्यान उड़ीसा के केन्द्रपाड़ा जिले में स्थित है। 
  • यह 145 वर्ग कि.मी. क्षेत्रफल में ब्राह्मनी तथा बैतरनी नदियों के डेल्टा में फैला हुआ है। 
  • इस राष्ट्रीय उद्यान में मगरमच्छ, सफेद मगरमच्छ, कछुआ, अजगर तथा डार्टर पाए जाते हैं। इस 

ब्लैकबक’ राष्ट्रीय उद्यान (Blackbuck National Park)

  • यह राष्ट्रीय उद्यान गुजरात के भावनगर जिले में स्थित है। 
  • इसकी स्थापना 1976 में सौराष्ट्र में की गई तथा यह भावनगर शहर से लगभग 75 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। 
  • खम्भात की खाड़ी के दक्षिण में इसके तट के किनारे यह 34 वर्ग कि.मी. के प्रदेश में फैला हुआ है। 
  • यह राष्ट्रीय उद्यान काले हिरण (Black buck ), तिलोर (bustard) तथा भेड़िया का प्राकृतिक वासस्थान है। यहाँ तिलोरों की सबसे अधिक संख्या है। 

कैम्पबेल राष्ट्रीय उद्यान (Campbell National Park)

  • यह उद्यान 425 वर्ग कि.मी. के प्रदेश में फैला हुआ है। 
  • यह ग्रेट निकोबार द्वीप में स्थित है, जो निकोबार द्वीपों में सबसे बड़ा द्वीप है। 
  • इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1992 में की गई तथा यह ग्रेट निकोबार बायोस्फेयर रिजर्व का भाग है।

चन्दोली राष्ट्रीय उद्यान ( Chandoli National Park)

  • यह राष्ट्रीय उद्यान वर्ष 2004 में स्थापित किया गया जो 320 वर्ग कि. मी. के प्रदेश में फैला हुआ है। 
  • यह चन्दोली बाँध के निकट महाराष्ट्र के सांगली जिले में स्थित है। 
  • यहाँ हाथी, बन्दर, अजगर, उल्लू तथा ‘वाइल्ड बोर’ पाए जाते हैं।

दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान (Dachigam National Park)

  • यह श्रीनगर शहर के बाहरी क्षेत्र में शहर के पर्यटक स्वागत केन्द्र से लगभग 20 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। यह 140 वर्ग कि.मी. क्षेत्र में फैला हुआ है। 
  • इस उद्यान के नाम का शाब्दिक अर्थ है ‘दस गाँव’ 
  • यह उद्यान 1910 में ही एक सुरक्षित प्रदेश था लेकिन उसे 1981 में एक राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया।
  • यहाँ (हिरन), कश्मीरी हिरण, हिमालय में कस्तूरी मृग, तेंदुआ तथा कुक्कुट पाए जाते हैं। तेंदुओं की संख्या में वृद्धि के कारण हंगुल मृगों की संख्या घटती जा रही है।

मरूस्थलीय राष्ट्रीय उद्यान (Desert National Park)

  • यह उद्यान 3165 वर्ग कि.मी. के प्रदेश में फैला हुआ है तथा जैसलमेर शहर ((राजस्थान) के निकट स्थित है। 
  • इस उद्यान के स्थलाकृति विशेषता बालू टिब्बा, चट्टानी शैल इत्यादि है। 
  • यह उद्यान विलुप्त होते सोहन चिड़ियों (Great Indian Bustards) शिकारी कुत्तों, बाज, टीसा (buzzards) गिद्ध, विभिन्न प्रकार के गरूड़ इत्यादि का वास स्थान है। 
  • यह उद्यान थार मरुस्थल के पारिस्थितिक तंत्र का एक अच्छा उदाहरण है। 
  • इस राष्ट्रीय उद्यान को देखने का उपयुक्त समय नवंबर तथा जनवरी के बीच है।

डिब्रू-साइखोवा राष्ट्रीय उद्यान (Dibru Saikhowa National Park)

  • यह राष्ट्रीय उद्यान तिनसुकिया (असम) में स्थित है। इस उद्यान का विस्तार 650 वर्ग कि.मी. के प्रदेश में है। 
  • इस उद्यान की स्थापना ‘विड बुड डक’, जल भैसा, बाघ तथा ‘कैप्ट’ लंगूर को सुरक्षित रखने के लिए की गयी थी। 

इरावीकुलम राष्ट्रीय उद्यान (Eravikulam National Park)

  • यह उद्यान लगभग 100 वर्ग कि.मी. के प्रदेश में फैला हुआ है तथा यह पश्चिमी घाट के नजदीक केरल के इडुक्की जिले में स्थित है। 
  • यह शोला राष्ट्रीय उद्यान के बहुत नजदीक है तथा इस उद्यान का प्रशासन केरल वन तथा वन्य जीव विभाग के हाथों में हैं। 
  • इस उद्यान का यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थान के रूप में चयन विचाराधीन है।

फॉसिल (जीवाश्म) राष्ट्रीय उद्यान (Fossil National Park)

  • मध्य प्रदेश के मंडला जिले में स्थित इस उद्यान में उन वनस्पतियों के जीवाश्म हैं, जो 150 मिलियन् वर्ष पहले से लेकर 40 मिलियन् वर्ष पहले तक पाए जाते थे। 
  • यह उद्यान सात गाँवों में फैला हुआ है तथा इसका कुल क्षेत्रफल 275,000 वर्ग मीटर है। 

गालाथिया राष्ट्रीय उद्यान ( Galathea National Park)

  • 1992 में राजपत्रित यह राष्ट्रीय उद्यान अंडमान तथा निकोबार केन्द्र शासित प्रदेश में स्थित है। 
  • यह ग्रेट निकोबार बायोस्फेयर रिजर्व का एक भाग है, जिसमें कैम्पबेल राष्ट्रीय उद्यान भी शामिल है।

गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान (Gangotri National Park)

  • यह उद्यान उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित है। 
  • यह 1530 वर्ग कि.मी. के प्रदेश में फैला हुआ है। 

गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान (Gorumara National Park)

  • यह राष्ट्रीय उद्यान पश्चिम बंगाल के तराई प्रदेश में स्थित है। 
  • इसकी विशेषता घास के मैदान तथा वन हैं। 
  • यह मुख्य रूप से गैंडा (इंडियन रिनोसारस) के लिए प्रसिद्ध है।

गोविन्द पशु विहार (Govind Pashu Vihar)

  • यह वन्य जीव अभयारण्य उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में स्थित है। 
  • एक हजार वर्ग कि.मी. के प्रदेश में फैले हुए इस अभयारण्य की स्थापना 1955 में की गई। 
  • भारतीय सरकार ने गोविन्द पशु विहार में साह योजना (Snow leopard Project) की शुरूआत की।
  •  इस प्रदेश में पाए जाने वाले अन्य जीव हैं- काला भालू, भूरा भालू, तेंदुआ, गरूड़, गिद्ध, सेराव, बर्फीले प्रदेशों में पाया जाने वाला मुर्गा, इत्यादि । 

वृहद हिमालय राष्ट्रीय उद्यान (Great Himalayan National Park)

  • कुल्लु घाटी (हिमाचल प्रदेश) में स्थित इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1984 में की गई थी। 
  • 1500 से 6000 मीटर की ऊँचाई पर स्थित यह उद्यान 1170 वर्ग कि.मी. के प्रदेश में फैला हुआ है। 
  • यह उद्यान 375 प्रकार के जीवों का वासस्थान है, जिसमें स्तनधारी जीव, पक्षी, सरीसृप (Reptiles) उभयचर (Amphibians), ऐनेलिड, मोलस्क तथा कीड़े पाए जाते हैं।

गुगामल राष्ट्रीय उद्यान (Gugamal National Park)

  • महाराष्ट्र के अमरावती जिले में स्थित इस उद्यान की स्थापना 1974 में की गई थी। 
  • इस उद्यान का क्षेत्रफल  1675 वर्ग कि.मी. है। 

गिन्डी राष्ट्रीय उद्यान (Guindy National Park)

  • चेन्नई में स्थित यह उद्यान भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान है। 
  • यह तमिलनाडु के राज्यपाल के सरकारी निवास को घेरे प्रदेश के विस्तार में फैला हुआ है।
  • इस उद्यान में मनोरम वन, झाड़ियाँ, झीलें तथा छोटी धाराएँ देखी जा सकती हैं। 

समुद्रीय (मैरिन) राष्ट्रीय उद्यान (Marine National Park)

  • इस उद्यान की स्थापना 1982 में की गई। गुजरात के जामनगर जिले में स्थित यह राष्ट्रीय उद्यान 460 वर्ग मील के प्रदेश में फैला हुआ है। 
  • इस उद्यान में प्रवाल, समुद्री गाय, समुद्री कछुआ, प्रवासी पक्षी, इत्यादि पाए जाते हैं। इसके अलावा यहाँ घने मैन्ग्रोव वन (कच्छ वनस्पति) देखे जा सकते हैं।

हेमिस राष्ट्रीय उद्यान ( Hemis National Park)

  • यह राष्ट्रीय उद्यान पूर्वी लद्दाख में स्थित है। 
  • यह इस प्रदेश में सबसे बड़ा अधिसूचित संरक्षित उद्यान है।
  •  इस उद्यान में स्तनधारी जीवों की विभिन्न प्रजातियाँ पाई जाती हैं जो विलुप्त होते जा रहे हैं। य
  • ह उद्यान सिन्धु नदी के किनारे स्थित है। यह साह (snow-leopard), तिब्बतीय हिरन एवं अनेक प्रकार के पक्षियों का वास स्थान है। 
  • यह उद्यान मध्य जून से मध्य अक्टूबर के बीच ट्रेकिंग के लिए अनेक मार्ग प्रदान करता है।

इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय उद्यान (Indira Gandhi National Park)

  • यह राष्ट्रीय उद्यान कोयम्बटूर जिले में अन्नामलाई पहाड़ियों में स्थित है। 
  • 560 वर्ग कि.मी. के प्रदेश में फैला हुआ यह उद्यान नीलगिरि बायोस्फेयर रिजर्व (जीवमंडल संरक्षित प्रदेश) का भाग है। 
  • यह उद्यान पश्चिमी घाट के विश्व धरोहर स्थान (World Heritage Site) के रूप में यूनेस्को द्वारा विचाराधीन है।

इनटाकि राष्ट्रीय उद्यान (Intanki National Park)

  • यह राष्ट्रीय उद्यान नागालैंड में स्थित है। 
  • इस उद्यान में रहने वाले वन्य जीव हैं- हुकलुक-गिबन (ऊलक), ब्लैक स्टॉक (सुरमल), बाघ तथा स्लोथ बेअर (रीछ)।

कालेश्वर वन्य जीव अभयारण्य (Kaleshwar wild life. Sanctuary)

  • हरियाणा में स्थित यह संरक्षित प्रदेश चंडीगढ़ से लगभग 150 कि.मी. की दूरी पर है। 
  • यह पक्षी निरीक्षण का एक प्रसिद्ध स्थान है। यह अन्य पक्षियों के अलावा जंगली लाल मुर्गे मुर्गियों का भी वासस्थान है। 
  • वर्तमान में यह एक राष्ट्रीय उद्यान नहीं है। 
  • यह हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बने सिम्बलबारा वन्य जीव अभयारण्य का एक विस्तार है, यह अभयारण्य यमुना नदी के पार स्थित है।

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान ( Kanger Ghati National Park)

  • यह राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में कोलाबा नदी के निकट स्थित है। 
  • यहाँ हिरन, जंगली सुअर, जँगली भैंस, नीलगाय तथा कई प्रकार के पक्षी पाए जाते हैं।

कायु ब्रह्मानन्द रेड्डी राष्ट्रीय उद्यान (Kasu Brahmananda Reddy National Park) 

  • यह राष्ट्रीय उद्यान हैदराबाद के जुबली पहाड़ियों के बीच स्थित है। 
  • इस उद्यान का नाम आंध्र प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कासु ब्रह्मानन्द रेड्डी के नाम पर है। 
  • इस उद्यान में 600 वनस्पति की प्रजातियाँ एवं विभिन्न प्रकार की तितलियाँ तथा सरीसरप पाए जाते हैं।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (Kaziranga National Park)

  • असम के गोलाघाट तथा नागाँव जिलों में फैला यह उद्यान एक ‘वर्ल्ड हेरीटेज् साइट‘ (अन्तर्राष्ट्रीय धरोहर) है तथा विश्व के लगभग दो-तिहाई एक सींग वाले राइनोसरस (गैंडे) की आबादी इस उद्यान में है।
  • काजीरंगा में विश्व के बाघों की सबसे घनी आबादी है तथा इसे 2006 में एक टाइगर रिजर्व घोषित किया गया। इस उद्यान में प्रजनन करने वाले हाथियों, जल भैसों, दलदल में पाए जाने वाले हिरनों तथा पक्षियों के विभिन्न प्रजाति की अच्छी खासी संख्या है। 
  • इस उद्यान की विशेषता यहाँ के लम्बे ‘एलिफैन्ट ग्रास‘ (घास) हैं। इस उद्यान को ब्रह्मपुत्र नदी घेरे हुए है।
  • काजीरंगा के स्थलाकृत्ति में अनावृत बालू-भित्ति, नदियों में आए बाढ़ से बने झील जिसे ‘बील‘ कहते हैं तथा उत्थापित प्रदेश (चापोरी) जो बाढ़ के दौरान पशुओं का आश्रय होता है, देखे जा सकते हैं। 
  • कई कृत्रिम चापोरी (Chapories) का निर्माण भारतीय सेना की मदद से पशुओं की सुरक्षा के लिए किया गया है।

काइबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान (Keibul Lamjao National Park)

  • यह मणिपुर में लोकटक झील के दक्षिण-पूर्वी प्रदेश में स्थित है। 
  • यह मणिपुर के ब्रो एंटलर्ड हिरन का आखिरी प्राकृतिक आश्रय है, इस हिरन का स्थानीय नाम सांगाई है – मणिपुर का नाचने वाला मृग । 
  • यह अन्य संकटापन्न प्रजातियों का भी वासस्थान है। जिसमें अजगर शामिल है। 
  • वर्तमान में यह उद्यान लोकटक जल-विद्युत परियोजना के कारण संकट में है।

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (Keoladeo National Park)

  • यह राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित है। य
  • ह पक्षियों का एक प्रसिद्ध अभयारण्य है जहाँ पक्षियों के अत्यन्त दुर्लभ तथा विलुप्त होती प्रजाति पायी जाती हैं, जैसे साइबेरियन क्रेन। 
  • साइबेरियन क्रेन यहाँ शीत में आते हैं। इस उद्यान में 230 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। 
  • यह एक मुख्य पर्यटक केन्द्र भी है जहाँ शीतकालीन स्वाप के दौरान अधिक मात्रा में पक्षीविज्ञानी आते हैं।
  • यह एक ‘वर्ल्ड हेरीटेज साइट‘ (अन्तर्राष्ट्रीय धरोहर) है, जिसे 1971 में एक अभयारण्य घोषित किया गया। यह रडी शेल डक, गल, नोर्दन पिन-टेल्स, शवलर्स, टिकरी (कूट), गागैने, टफ्टेड डक तथा पोचर्ड का भी वास स्थान है।

कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान (Kanchenjunga National Park)

  • यह एक राष्ट्रीय उद्यान तथा एक जीवमंडल संरक्षित प्रदेश भी है, जो सिक्किम राज्य के उत्तरी जिले में स्थित है। 
  • इस उद्यान का कुल, क्षेत्रफल लगभग 850 वर्ग कि.मी. है। 
  • इस उद्यान में कई हिमनदें हैं, जैसे – जेमू हिमनद । यह कस्तूरी मृग, साह (snow leopard). हिमालयन् टार तथा भूरे भालूओं का वास स्थान है।

किस्तवाड़ राष्ट्रीय उद्यान (Kishtwar National Park)

  • यह राष्ट्रीय उद्यान जम्मू एवं कश्मीर राज्य के जम्मू प्रखंड के डोडा जिले में स्थित है। 
  • यह उद्यान भूरे भालू तथा बर्फीले प्रदेशों में पाए जाने वाले मुर्गे-मुर्गियों का वास स्थान है।

कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान (Kudremukh National Park)

  • कुद्रेमुख कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले में एक पर्वत है। 
  • शाब्दिक  रूप में इसका अर्थ ‘घोड़े का चेहरा‘ है। 
  • तुंगभद्रा तथा नेत्रावधी जैसी महत्वपूर्ण नदियों का उद्गम स्थान कुद्रेमुख में है। 
  • यहाँ पाए जाने वाले जानवरों में मालाबार के गबिलाव (civet), जंगली कुत्ते, रीछ (sloth bear ) तथा चीतल (spotted deer) शामिल हैं।

माधव राष्ट्रीय उद्यान (Madhav National Park)

  • यह राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित है। 
  • शिवपुरी ग्वालियर 23 के सिन्धिया शासकों की ग्रीष्मकालीन राजधानी था।। 
  • 1564 में मांडु लौटते हुए मुगल बादशाह अकबर ने शिवपुरी के जंगलों से अपने- अस्तबल के लिए हाथियों के एक झुंड को पकड़ा था। 
  • राष्ट्रीय उद्यान का भू-भाग विभिन्नताओं से भरा है जैसे वनों से ढके पर्वत तथा झीलों के किनारे समतल घास के मैदान यह प्रदेश जैव विविधता के मामले में धनी हैं।

महावीर हरीना वसंथली राष्ट्रीय उद्यान (Mahavir Harina Vanasthali National Park)

  • यह उद्यान आंध्र राज्य के हैदराबाद जिले वसंथली में स्थित है। 
  • इस उद्यान का नाम जैन धर्म 40 के प्रवर्तक महावीर के 2500 वें जन्मदिवस स्मरणोत्सव (1975) के अवसर पर रखा गया था। 
  • इस उद्यान में रहने वाली जातियाँ है- लैक साही (porcupine), वाटर मानीटर्स, शॉट टोड इगल, चक, बगुला, कौडिल्ला (Kingfisher), जलकौवा (cormorants) तथा पक्षियों की अन्य प्रजातियाँ।

मथिकेतन शीला राष्ट्रीय उद्यान (Mathikettan Shola National Park)

  • यह उद्यान केरल के इडुक्की जिले में स्थित है। 
  • इस उद्यान के पर्यावरण, जीव जन्तुओं तथा वनस्पति संपदा के संरक्षण के लिए वर्ष 2003 में इसे एक राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया। 
  • इस राष्ट्रीय उद्यान के कुछ भाग में ब्रिटिश शासनकाल के दौरानइलायची की खेती होती थी।

मध्य बटन द्वीप राष्ट्रीय उद्यान (Middle Button Island National Park)

  • यह उद्यान अंडमान एवं निकोबार द्वीप में स्थित है। 
  • इस राष्ट्रीय उद्यान का कुल प्रदेशफल लगभग 64 वर्ग कि.मी. है। 
  • यह चीतल का वासस्थान है। 

मोलेम राष्ट्रीय उद्यान (Mollem National Park)

  • यह उद्यान गोवा राज्य में स्थित है, तथा 107 वर्ग कि.मी. के प्रदेश में फैला हुआ है। 
  • इस उद्यान में तेंदुआ, गौर, चीतल, गन्धविलाव (civet), उड़नेवाली गिलहरी, मालाबार में पाए जाने वाली विशाल गिलहरी,  साल (pangolin) तथा विषैले साँप जैसे नागराज (King Cobra), करैत तथा वाइपर पाए जाते हैं। 
  • यहाँ पक्षियों की लगभग 200 प्रजातियाँ पाई जाती हैं जिसमें काले रंग का कठफोड़वा (Indian black woodpeeks), मालाबार पाइड होर्नबिल, पैराडाइज फ्लाइकैचर, फेरी ब्लूबर्ड, अंगारक (drongo), वैग टेल बार्बेट, ग्रेट इंडियन होर्नबिल, कौड़िल्ला (Kingfisher), लहटोरा(shrike), पड़की तथा जँगली मुर्गे-मुर्गियाँ शामिल हैं। 

माउलिंग राष्ट्रीय उद्यान (Mouling National Park)

  • यह उद्यान अरूणाचल प्रदेश के शिऑग जिले में स्थित हैं। 
  • यह उद्यान 500 वर्ग कि.मी. के प्रदेश में फैला हुआ है। 
  • इस उद्यान में पाए जाने वाले जानवर हैं-जंगली भैंस, तेंदुआ, बाघ, पाढ़ा (Hog deer) वथा सेराव (Serow) की तीन किस्में।

माउंट आबू वन्य जीव अभयारण्य (Mount Abu Wildlife Sanctuary)

  • यह राजस्थान की अरावली पहाड़ियों के दक्षिण में स्थित है तथा इसे 1960 में एक वन्य जीव अभयारण्य घोषित किया गया। 
  • इसकी ऊँचाई 300 मीटर से लेकर गुरूशिखर में 1722 मीटर है जो राजस्थान की सबसे ऊँची चोटी है।

माउंट हैरिएट राष्ट्रीय उद्यान (Mount Harriet National Park)

  • यह राष्ट्रीय उद्यान अंडमान तथा निकोबार द्वीप में स्थित है। 
  • यह एक लघु उद्यान है जो जंगली सुअर, लवणीय जल में पाए जाने वाले मगरमच्छ, कछुओं तथा रौबर क्रैब (केकड़े) के लिए प्रसिद्ध है।

मरुग्वानी राष्ट्रीय उद्यान (Mrugavani National Park)

  • यह राष्ट्रीय उद्यान आंध्र प्रदेश में हैदराबाद शहर से लगभग 25 कि. मी. की दूरी पर स्थित है। 
  • यहाँ पाए जाने वाले जानवर हैं- काले रोएँ वाले खरगोश, जंगली बिल्ली, जंगली बिल्ली, गन्धविलाव, ‘इंडियन रैट स्नैक’, वाइपर, चीतल तथा कठफोड़वा ।

मदुमलाई अभयारण्य (Mudumalai Sanctuary)

  • यह तमिलनाडु राज्य के सबसे पश्चिमी भाग में स्थित है। 
  • यह नीलगिरि जिले से उत्तर-पश्चिम की ओर स्थित है तथा कोयम्बटूर से लगभग 80 कि.मी. दूर है।

मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान (Mukurthi National Park)

  • यह नीलगिरि पठार के दक्षिण-पूर्वी कोने में स्थित है। नीलगिरि जिले में स्थित यह उद्यान ऊटाकमंडक हिल स्टेशन से पश्चिम की ओर है। 
  • यह राष्ट्रीय उद्यान नीलगिरि बायोस्फेयर रिजर्व (जीवमंडल संरक्षित प्रदेश) का एक भाग है तथा यूनेस्कों के समक्ष वर्ल्ड हेरीटेज साइट के रूप में इसका चयन विचाराधीन है।

मुर्लेन राष्ट्रीय उद्यान (Murlen National Park)

  • यह उद्यान मिजोरम राज्य के छम्पाई जिले में स्थित है। 
  • यह आइजोल से 245 कि.मी. दूर चीन पहाड़ियों के नजदीक स्थित है। 
  • यह लगभग 100 वर्ग कि.मी. के प्रदेश में फैला हुआ है तथा यहाँ विभिन्न किस्म के जानवर वनस्पति पाए जाते हैं।

नागारहोल राष्ट्रीय उद्यान (Nagarhole National Park)

  • राजीव गाँधी राष्ट्रीय उद्यानः यह उद्यान कर्नाटक के मैसूर जिले में स्थित है। 
  • यह बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान से दक्षिण-पश्चिम की ओर स्थित है। 
  • यहाँ बांदीपुर की अपेक्षा बाघों, गवलों (बाइसन) तथा हाथियों की आबादी अधिक सघन है। यूनेस्को के समक्ष वर्ल्ड हेरीटेज साइट के रूप में इसका चयन विचाराधीन है।

नामेरी राष्ट्रीय उद्यान (Nameri National Park)

  • यह राष्ट्रीय उद्यान पूर्वी हिमालय के पादगिरि में असम के सोनीतपुर जिले में स्थित है। 
  • यह हाथी, बाघ, तेंदुआ, गवल, सांभर, ढोले (एशियाई जंगली कुत्ता), पाढ़ा, बनैला सूअर, रीछ, काला भालू, लंगूर तथा विशाल गिलहरी का वासस्थान है। 
  • यहाँ पक्षियों की 300 से अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिसमें, सफेद पँखों वाले बत्तख, धनेश (होर्नबिल), पतेना, चैबलर तथा बटान शामिल है।

नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान (Nanda Devi National Park)

  • यह राष्ट्रीय उद्यान नंदा देवी चोटी, उत्तराखंड (समुद्री स्तर से 7817 मीटर की ऊँचाई) के निकट स्थित है। 
  • इसके उत्तर पश्चिम की ओर फूलों की घाटी देखी जा सकती है। 
  • इस उद्यान में नंदा देवी अभयारण्य एक हिमनदीय बेसिन है। 
  • यह ऋषि-गंगा द्वारा अप्रवाहित होता है। यह एक घोषित वर्ल्ड हेरीटेज् साइट (अन्तराष्ट्रीय धरोहर) है।

नवेगांव राष्ट्रीय उद्यान (Navegaon National Park)

  • यह उद्यान महाराष्ट्र के विदर्भ प्रदेश में स्थित है। 
  • महाराष्ट्र में पाई जाने वाली पक्षियों का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा इस राष्ट्रीय उद्यान में देखा जा सकता है।

नेओरा घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Neora Valley National Park)

  • यह राष्ट्रीय उद्यान पश्चिम बंगाल के सिजलिंग जिले में स्थित है। 
  • इसका विस्तार सिक्किम तथा भूटान तक है। 
  • यह लाल पांडा (वाह) का वासस्थान है। 

नोकरेक राष्ट्रीय उद्यान (Nokrek National Park)

  • यह मेघालय राज्य के गारो पहाड़ी जिले में तुरा से लगभग 2 कि.मी. में दूर पूर्व में स्थित है। 
  • यहाँ विभिन्न प्रकार के वनस्पति तथा जानवर पाए जाते हैं जिसमें सुपिया बाघ (fishing cat), सेराव तथा बाघ शामिल है। 
  • सुप्रसिद्ध सीजु गुफा भी इस उद्यान में स्थित है। 

उत्तरी बटन द्वीप राष्ट्रीय उद्यान (North Button Island National Park)

  • यह राष्ट्रीय उद्यान अंडमान एवं निकोबार द्वीप पर स्थित है।
  •  यह कई जीवों का वासस्थान है जैसे सूँस (dolphin) तथा समुद्री गाय (dugong ) । 

ओरांग राष्ट्रीय उद्यान (Orang National Park)

  • यह राष्ट्रीय उद्यान ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर तेजपुर (असम) के निकट स्थित है। 
  • यह उद्यान गैंडे, सांभर, काकड़, चरत तथा अनेक जल-पक्षियों के लिए प्रसिद्ध है।

पेरियार राष्ट्रीय उद्यान (Periyar National Park)

  • यह एक संरक्षित प्रदेश है तथा एक प्रोजेक्ट टाइगर रिजर्व जो केरल के इडुक्की जिले में स्थित है। 
  • यहाँ हाथी, तेंदुआ, बनैला सूअर (wild boar). गौर तथा विभिन्न प्रजाति के पक्षी पाए जाते हैं।

पालनी पहाड़ी राष्ट्रीय उद्यान (Palni Hills National Park)

  • यह राष्ट्रीय उद्यान तमिलनाडू के डिंडीगुल जिले में स्थित है।
  • इसका विस्तार पालनी पहाड़ियों पर है तथा यह कोडीकेनाल वन्य जीव अभयारण्य के अत्यंत समीप स्थित हैं। 

फावंगपुई नीला पर्वत राष्ट्रीय उद्यान (Phawngpui Blue Mountain National Park)

  • यह राष्ट्रीय उद्यान मिजोरम को दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित है तथा म्यांमार की सीमा व चीन पहाड़ियों के निकट है। 
  • यह उद्यान लमचित्ता (couded leopard) के लिए प्रसिद्ध है।

पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Pin Valley National Park)

  • यह राष्ट्रीय उद्यान हिमाचल प्रदेश के लाहुल एवं स्पीति जिले के स्पीति घाटी में स्थित है। 
  • यह अनेक विलुप्त होने वाले प्रजातियों का वासस्थान है जैसे साह (Snow leopard ) तथा साइबेरियाई साकिन (Siberian Ibex)। 
  • इस उद्यान में बौद्ध धर्म के कई तीर्थ स्थल हैं।

राजाजी राष्ट्रीय उद्यान ( Rajaji National Park)

  • शिवालिक के पादगिरि में स्थित यह उद्यान हरिद्वार जिले (उत्तराखंड) के अंतर्गत आता है। 
  • इस उद्यान में हाथी, तेंदुआ, बाघ, हिरन, बनबिलार, बनैला सूअर तथा रीछ पाए जाते है। 
  • यह मयूर (peafowl), कठफोड़वा, कौडिल्ला, बसन्ता (barbet), विभिन्न प्रकार के मछलियों तथा ‘ट्राउट’ का भी वासस्थान है।

सैडल राष्ट्रीय उद्यान ( Saddle National Park)

  • यह राष्ट्रीय उद्यान अंडमान तथा निकोबार में स्थित है। 
  • यहाँ पाए जाने वाले जीव हैं-जंगली सूअर, वाटर मॉनीटर तथा कपोत। 

सलीम अली राष्ट्रीय उद्यान (Salim Ali National Park)

  • यह श्रीनगर हवाई अड्डे के निकट स्थित है। 
  • इस उद्यान का नाम भारतीय पक्षीविज्ञानी (ornithologist) सलीम अली के नाम पर रखा गया है।

संजय राष्ट्रीय उद्यान (Sanjay National Park)

  • यह मध्य प्रदेश के सीधी जिले में स्थित है। 
  • इस उद्यान में साल (सखुआ) के वृक्ष, बाघ, तेंदुआ, चीतल, सांभर, नील गाय तथा बनैला सूअर पाए जाते हैं।

सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान ( Satpura National Park)

  • यह उद्यान मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित है तथा 525 वर्ग कि.मी. के प्रदेश में फैला हुआ है। 
  • यहाँ बाघ, तेंदुआ, सांभर, चीतल, भेदकी, नीलगाय, चौसिंगा, चिंकारा, गवल, गौर, बनैला सूअर, ब्लैक बक, लोमड़ी, धनेश तथा विभिन्न प्रकार के पक्षी पाए जाते हैं। 
  • इस उद्यान में पाए जाने वाले वनस्पति में साल (सखुआ), तेंदु, सागौन, आँवला, महुआ, बेल, बाँस, विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटियाँ तथा औषधीय पौधे प्रमुख हैं।

शांत घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Silent Valley National Park)

  • यह उद्यान केरल राज्य के पालाका जिले में नीलगिरि पहाड़ियों में स्थित है। 
  • यह उद्यान 90 वर्ग कि.मी. के प्रदेश में फैला हुआ है। 
  • इसका चयन यूनेस्को द्वारा पश्चिमी घाट के वर्ल्ड हेरीटेज साइट के रूप में विचाराधीन है। 
  • इस उद्यान का पर्यटक केन्द्र सैरान्द्रि में है।

सिरोई राष्ट्रीय उद्यान (Sirol National Park)

  • यह उद्यान मणिपुर में स्थित है तथा इसकी स्थापना 1982 में की गई। 
  • यहाँ बाघ, तेंदुआ तथा ट्रेगोपेन पाए जाते हैं। 
  • इस उद्यान में प्रसिद्ध सिरोइ लिली पाए जाते हैं। 
  • यह उद्यान विभिन्न प्रकार के फूलों तथा तितलियों के मामले में धनी है।

श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान (Sri Venkateswara National Park)

  • यह राष्ट्रीय उद्यान आंध्र प्रदेश के कुडप्पा तथा चित्तूर जिले में स्थित है। 
  • यह उद्यान अनेक जल प्रपातों के लिए प्रसिद्ध है जिसमें प्रमुख हैं- टालाकोना, गुंडाल कोना तथा गुंजाना।
  • यहाँ पाए जाने वाले प्रमुख जानवर है-  गन्धविलाब, सियार, ब्लैक बक तथा विशाल गिलहरी।

सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान (Sultanpur National Park)

  • यह हरियाणा के गुडगाँव जिले में स्थित है। इस उद्यान का प्रदेशफल 1.43 वर्ग कि.मी. है। 
  • यह एक संरक्षित प्रदेश है जहाँ 250 किस्म के पक्षी देखे जा सकते हैं।

फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Valley of Flowers National Park)

  • यह राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड में स्थित है। 
  • फूलों की घाटी तथा नंदा देवी को संयुक्त रूप से 1982 में एक राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया है। 
  • गढ़वाल का यह भाग वर्ष के ज्यादातर समय अगम्य रहता है। 
  • यह प्रदेश हिमालय के जास्कर श्रेणी में स्थित है। जहाँ सबसे ऊँची चोटी गौरी पर्वत है। 

वंसदा राष्ट्रीय उद्यान (Vansda National Park)

  • यह उद्यान दक्षिणी गुजरात के नवसारी जिले में अम्बिका नदी के तट पर स्थित है तथा यह लगभग 25 वर्ग कि.मी. के प्रदेश में फैला हुआ है। 
  • यह उद्यान 1979 में स्थापित किया गया तथा प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ इस उद्यान में बाँस एवं कत्था के घने पर्णपाती वन पाए गए हैं। 
  • वानस्पतिक उद्यान के अतिरिक्त यहाँ के कुछ प्रमुख आकर्षण हैं – स्थानीय जनजाति, गिरा प्रपात तथा एक सम्मेलन केन्द्र। यहाँ वनस्पति तथा जीव जन्तुओं का अद्भुत मिश्रण देखा गया है।

List of National Parks in India, 2023

StateYear of Establishment        Name of National ParkNo. of National Parks
Andaman & Nicobar Islands1983Mahatma Gandhi Marine National Park9
1987Middle Button Island National Park
1987Mount Harriet National Park
1987North Button Island National Park
1987Saddle Peak National Park
1987South Button Island National Park
1992Campbell Bay National Park
1992Galathea Bay National Park
1996Rani Jhansi Marine National Park
Andhra Pradesh1989Sri Venkateswara National Park3
2005Rajiv Gandhi (Rameswaram) National Park
2008Papikonda National Park
Arunachal Pradesh1983Namdapha National Park2
1986Mouling National Park
Assam1974Kaziranga National Park6
1990Manas National Park
1998Nameri National Park
1999Dibru-Saikhowa National Park
1999Rajiv Gandhi Orang National Park
2021Dehing Patkai National Park
2021Raimona National Park
Bihar1989Valmiki National Park1
Chhattisgarh1981Guru Ghasidas (Sanjay) National Park3
1982Indravati National Park
1982Kanger Valley National Park
Goa1992Mollem National Park1
Gujarat1975Gir National Park4
1976Blackbuck National Park
1979Vansda National Park
1982Marine National Park
Haryana1989Sultan National Park2
2003Kalesar National Park
Himachal Pradesh1984Great Himalayan National Park5
1987Pin Valley National Park
2010Inderkilla National Park
2010Khirganga National Park
2010Simbalbara National Park
Jammu & Kashmir1981Dachigam National Park4
1981Hemis National Park
1981Kishtwar National Park
1992City Forest (Salim Ali) National Park
Jharkhand1986Betla National Park1
Karnataka1974Bandipur National Park5
1974Bannerghatta National Park
1987Anshi National Park
1987Kudremukh National Park
1988Nagarahole (Rajiv Gandhi) National Park
Kerala1978Eravikulam National Park6
1982Periyar National Park
1984Silent Valley National Park
2003Anamudi Shola National Park
2003Mathikettan Shola National Park
2003Pampadum Shola National Park
Madhya Pradesh1955Kanha National Park11
1959Madhav National Park
1968Bandhavgarh National Park
1975Pench National Park
1979Van Vihar National Park
1981Panna National Park
1981Sanjay National Park
1981Satpura National Park
1983Fossil National Park
2018Kuno National Park
Maharashtra1955Tadoba National Park5
1975Gugamal National Park
1975Navegaon National Park
1983Sanjay Gandhi National Park
2004Chandoli National Park
Manipur1977Keibul-Lamjao National Park2
1982Shirui National Park
Meghalaya1985Balpakram National Park2
1986Nokrek Ridge National Park
Mizoram1991Murlen National Park2
1992Phawngpui Blue Mountain National Park
Nagaland1993Intanki National Park1
Odisha1980Simlipal National Park2
1988Bhitarkanika National Park
Rajasthan1980Ranthambore National Park5
1981Keoladeo Ghana National Park
1992Desert National Park
1992Sariska National Park
2006Mukundra Hills National Park
Sikkim1977Khangchendzonga National Park1
Tamil Nadu1976Guindy National Park5
1980Gulf of Mannar Marine National Park
1989Indira Gandhi (Annamalai) National Park
1990Mudumalai National Park
1990Mukurthi National Park
Telangana1994Kasu Brahmananda Reddy National Park3
1994Mahaveer Harina Vanasthali National Park
1994Mrugavani National Park
Tripura2007Clouded Leopard National Park2
2007Bison National Park
Uttar Pradesh1977Dudhwa National Park1
Uttarakhand1936Corbett National Park6
1982Nanda Devi National Park
1982Valley of Flowers National Park
1983Rajaji National Park
1989Gangotri National Park
1990Govind National Park
West Bengal1984Sunderban National Park6
1986Neora Valley National Park
1986Singalila National Park
1992Buxa National Park
1992Gorumara National Park
2014Jaldapara National Park
List of National Parks in India, 2023

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category

Realated Articles