Search
Close this search box.

Share

हिमालय तथा प्रायद्वीपीय नदियों की भिन्नताएँ (Differences between Himalayan and Peninsular Rivers)

हिमालय तथा प्रायद्वीपीय नदियों की भिन्नताएँ (Differences between Himalayan and Peninsular Rivers)

हिमालय तथा प्रायद्वीपीय नदियों में  निम्लिखित भिन्नताएँ देखने को मिलती हैं

हिमालय पर्वत की नदियाँप्रायद्वीपीय पठार की नदियाँ 
1. हिमालय पर्वत की नदियाँ अधिक लम्बी हैं।1. प्रायद्वीपीय पठार की नदियाँ अपेक्षाकृत कम लम्बी हैं।
2. हिमालय की नदियों के जलग्रहण क्षेत्र (जितने क्षेत्र से एक नदी में जल आता है) काफी बड़े हैं। 2. प्रायद्वीपीय नदियाँ के जलग्रहण क्षेत्र अपेक्षाकृत छोटे हैं।
3. हिमालय की नदियों की संख्या अधिक हैं।3. प्रायद्वीपीय नदियों की संख्या कम है।
4. हिमालय की नदियाँ हिमाच्छादित प्रदेशों से निकलती हैं और वर्षा तथा बर्फ के पिघलने से जल प्राप्त करती हैं। अतः ये सारा साल बहती रहती हैं। 4. प्रायद्वीपीय नदियाँ वर्षा पर निर्भर करती हैं इसलिए ग्रीष्म ऋतु में सूख जाती हैं। 
5. हिमालय की नदियाँ गहरे गॉर्ज बनाती हैं। 5. प्रायद्वीपीय नदियाँ उथली घाटियों में बहती हैं।
6. हिमालय की नदियाँ विसर्प बनाती हैं और मार्ग भी बदल लेती हैं। 6. प्रायद्वीपीय नदियाँ अपेक्षाकृत सीधा मार्ग अपनाती हैं और अपना मार्ग नहीं बदलतीं।
7. हिमालय की नदियाँ परिवहन तथा सिंचाई के अनुकूल हैं।7. प्रायद्वीपीय नदियाँ परिवहन  तथा सिंचाई के बहुत अनुकूल नहीं हैं।
8. हिमालय की नदियाँ अभी अपने विकास की बाल्यावस्था में हैं।8. प्रायद्वीपीय नदियाँ प्रौढ़ अवस्था को पहुँच चुकी हैं। 
9. हिमालय की नदियाँ पूर्ववर्ती हैं। 9. प्रायद्वीपीय नदियाँ अनुवर्ती हैं। 
10. हिमालय की नदियाँ बड़े-बड़े डेल्टा बनाती हैं। जैसे गंगा-ब्रह्मपुत्र विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है।10. प्रायद्वीपीय नदियाँ अपेक्षाकृत छोटे डेल्टा बनाती हैं। नर्मदा तथा तापी नदियों ने डेल्टा के स्थान पर नदमुख बनाए हैं।
हिमालय तथा प्रायद्वीपीय नदियों की भिन्नताएँ (Differences between Himalayan and Peninsular Rivers)

You Might Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category

Realated Articles