Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Share

चक्र या वृत्त आरेख (Pie Diagram)

Estimated reading time: 4 minutes

चक्र या वृत्त आरेख (Pie Diagram) क्या होता है?

चक्र या वृत्त आरेख (Pie Diagram) एक ऐसा आरेख होता है,जिसमे किसी भौगोलिक तत्व से सम्बंधित विभिन्न घटकों के मूल्यों के योग को दर्शाने वाले किसी वृत्त के क्षेत्रफल को उन घटकों के मूल्यों के अनुपात में बांट दिया जाता है। उदाहरण के लिए जिस घटक का मूल्य सबसे अधिक होगा वृत्त का अधिकतम भाग उसी घटक को दर्शाएगा तथा जिस घटक का मूल्य सबसे कम होगा उसको वृत्त के सबसे कम हिस्से द्वारा दर्शाया जाएगा।अत: इसको कभी-कभी विभाजित वृत आरेख भी कहा जाता है।

चक्र या वृत्त आरेख (Pie Diagram) बनाने की विधि

वृत्त आरेख (Pie Diagram) को बनाना बहुत ही आसान कार्य है। इस आरेख में कागज के आकर या सुविधा अनुसार किसी भी लम्बाई का अर्धव्यास लेकर एक वृत खींचा जाता है, जो विभिन्न घटकों के मूल्यों के योग को प्रदर्शित करता है। उसके बाद विभिन्न घटकों के उनके मूल्यों के अनुपात में निम्न प्रकार अंश (डिग्री) में अलग-अलग मान ज्ञात कर लिए जाते हैं:

घटक अंश (डिग्री) का मान =  घटक का वास्तविक मूल्य * 360° / सभी घटकों के मूल्यों का कुल योग 

अब ज्ञात किए गए विभिन्न घटकों के कोणों को वृत्त में दर्शाया जाता है। इसके लिए सबसे पहले उत्तर दिशा की ओर एक अर्ध व्यास खींचा जाता है। उसके बाद घड़ी की सुई की दिशा में विभिन्न घटकों के ज्ञात किए गए कोणों को बना दिया जाता है। बनाए गए कोण सदा अवरोही क्रम में होते हैं अथवा पहले सबसे बड़ा कोण, फिर उससे छोटा और अंत में सबसे छोटा कोण बनाया जाता है। जिससे एक ही नजर में प्रदर्शित किए गए मूल्यों की तुलना आसानी से की जा सके।

Also Read  परिच्छेदिका (Profile): अर्थ, प्रकार एवं खींचने की विधि

यदि मूल्यों को प्रतिशत में दिया गया हो तब प्रत्येक प्रतिशत मूल्य का अंशु में मान ज्ञात करने के लिए निम्नलिखित सूत्र का प्रयोग किया जाता है

घटक अंश (डिग्री) का मान =  घटक का प्रतिशत में मूल्य * 360° / 100

उदाहरण:  निम्नलिखित आंकड़ों को वृत आरेख के द्वारा प्रदर्शित कीजिए

भूमि का वर्गीकरणक्षेत्रफल (हजार हेक्टेयर में)
Net Area Sown (शुद्ध बोया गया क्षेत्र)3,570
Fallow Land (परती भूमि)145
Other uncultivated land excluding Fallow Land (परती के अलावा अन्य अकृषित भूमि)254
Land not available for cultivation (कृषि के लिए अप्राप्य भूमि)368
Forests (वन क्षेत्र)34
हरियाणा भूमि उपयोग संबंधी आंकड़े

अब सारणी में दिए गए मूल्य को अवरोही क्रम में लिखकर उनके निम्न प्रकार से अंशों में कोण ज्ञात कीजिए:

भूमि का वर्गीकरणक्षेत्रफल हजार हेक्टेयर में कोण (अंश में)
Net Area Sown (शुद्ध बोया गया क्षेत्र)3,5703570 * 360° / 4371 = 294
Land not available for cultivation (कृषि के लिए अप्राप्य भूमि)368368 * 360° / 4371 = 30
Other uncultivated land excluding Fallow Land (परती के अलावा अन्य अकृषित भूमि)254254 * 360° / 4371 = 21
Fallow Land (परती भूमि)145145 * 360° / 4371 = 12
Forests (वन क्षेत्र)3434 * 360° / 4371 = 3
योग 4371360°

अब अपनी सुविधा के अनुसार कोई अर्धव्यास लेकर एक वृत्त खींचिए तथा इस वृत्त में नीचे दिए गए चित्र की तरह विभिन्न मूल्यों  के कोण बनाकर, सेक्टरों  (त्रिज्याखंड) पर भूमि उपयोग के प्रकार का नाम लिखिए अथवा इन क्षेत्रों में प्रयोग की गई छायाओं का आरेख के नीचे संकेत बनाइए। इस प्रकार चक्र या वृत्त आरेख (Pie Diagram) तैयार हो जाता है।

Pie Diagram showing Land Utilization in Haryana

You May Also Like

Also Read  समय मापक (Time scale)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category

Realated Articles

Category

Realated Articles