Search
Close this search box.

Share

निजिमा द्वीप (Niijima Island)

Niijima island image
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के उपग्रह द्वारा 4 दिसंबर को पृथ्वी के सबसे नए ज्वालामुखी द्वीप निजिमा की ली गई तस्वीर

निजिमा द्वीप (Niijima Island)

क्या आप जानते हैं कि पिछले दो महीने से जापान के पास एक नए ज्वालामुखी द्वीप का निर्माण हो रहा है। यदि नहीं जानते तो आपको यह लेख अवश्य पढ़ना चाहिए।  

21 अक्टूबर को, जापान के इवो जीमा द्वीप के दक्षिणी तट के पास समुद्र की तली में एक ज्वालामुखी विस्फोट होता है। इस ज्वालामुखी विस्फोट से “निजिमा” नामक एक नए द्वीप का जन्म हुआ जिसका अर्थ है “नया द्वीप” है।

इस द्वीप के बनने का पता अलग-2 समय पर यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा लिए गए उपग्रह चित्रों के विश्लेषण से चला। नीचे अलग- 2 समय पर लिए गए उपग्रह चित्रों की दिखाया गया है।

पृथ्वी के नवीनतम द्वीप निजिमा (Niijima Island) की उपग्रह द्वारा ली गई तस्वीरें

Niijima island satellite images
इसमें बाई तरफ यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा लिया गया उपग्रह चित्र निजिमा द्वीप (Niijima Island) के उभरने से पहले, 18 अक्टूबर, 2023 को जापान में इवो जिमा को दिखाता है। दाई तरफ के उपग्रह चित्र में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद 3 नवंबर को ‘निजिमा द्वीप (Niijima Island)’ को इवो जीमा के दक्षिणी तट पर उभरते हुए दिखाया गया है। ज्वालामुखी विस्फोट से बने नए द्वीप का चित्र 3 नवंबर को अंतरिक्ष से लिया गया था। (स्त्रोत: यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी)

हाल ही में कोपरनिकस सेंटिनल -2 उपग्रह द्वारा लिए गए उपग्रह चित्रों से पता चला है कि नया जापानी द्वीप ‘निजिमा’ आकार में दोगुना हो गया है और लगातार बढ़ रहा है। अब निजिमा उस समय से बहुत अलग दिखता है जब पहली बार समुद्र के नीचे से निकला था। नवंबर की शुरुआत में यह द्वीप कथित तौर पर केवल 754 फीट लंबा (230 मीटर) और 656 फीट चौड़ा (200 मीटर) था, लेकिन अब यह 1640 फीट लंबा (500 मीटर) है।

इस द्वीप की निरंतर वृद्धि से पता चलता है कि इवो जीमा के दक्षिणी तट पर द्वीप का निर्माण करने वाली  ज्वालामुखीय गतिविधियां जारी है। निजिमा द्वीप टोक्यो से लगभग 1200 किमी दक्षिण में स्थित है। यह 2013 के बाद जापान में बनाया जाने वाला पहला प्रमुख द्वीप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category

Realated Articles