Search
Close this search box.

Share

रूस के नाकाम चंद्र अभियान लूना 25 से संबन्धित महत्वपूर्ण तथ्य (Important facts related to Russia’s unsuccessful lunar mission Luna 25)

Estimated reading time: 2 minutes

लूना 25 से संबन्धित महत्वपूर्ण तथ्य (Important facts related to Russia’s unsuccessful lunar mission Luna 25)

launching of luna 25
सोयुज-2,1बी रॉकेट के द्वारा लूना-25 वोस्तोचन कोस्मोड्रोम के लॉन्च पैड से उड़ान भरता हुआ (स्त्रोत: रोस्कोस्मोस स्टेट स्पेस कॉर्पोरेशन द्वारा जारी वीडियो से लिया गया चित्र)
  • रूसी अंतरिक्ष एजेंसी, रोस्कोस्मोस (Roscosmos)  द्वारा चंद्र अभियान लूना 25, 47 साल बाद लांच किया गया था, जो शनिवार, 19 अगस्त, 2023 को कक्षा बदलते समय तकनीकी खामी आने के बाद नाकाम हो गया । 
  • लूना 25 से पहले पूर्व सोवियत संघ के दौरान 1976 में लूना 24 लांच किया गया था। 
  • लूना 25 को सोमवार 21 अगस्त, 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरना था। 
  • 10 अगस्त, 2023 को लूना 25 को रूस के वोस्तोचन कोस्मोड्रोम (Vostochny Cosmodrome) से लांच किया गया था।
  • इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर सुरक्षित तरीके से उतरने की तकनीक को और बेहतर करना था। 
क्यों अहम है, चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव
चंद्रमा का ध्रुवीय क्षेत्र पर्यावरण और उनके द्वारा पेश की जाने वाली कठिनाइयों के कारण बहुत अलग भूभाग है और इसलिए अभी अज्ञात बना हुआ है। चंद्रमा पर पहुचने वाले पिछले सभी अंतरिक्ष यान भूमध्यरेखीय क्षेत्र में चंद्र भूमध्य रेखा के उत्तर या दक्षिण में कुछ डिग्री अक्षांश पर उतरे थे। अंतरिक्ष विज्ञानी मानते हैं कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के हमेशा अंधेरे में रहने वाले स्थानों पर ध्रुवीय क्रेटरों की चट्टानों में पानी की प्रचुर मात्रा हो सकती है, जिन्हे भविष्य में हवा और राकेट ईंधन में बदला जा सकता है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category

Realated Articles