Search
Close this search box.

Share

दक्षिण पश्चिम एशिया के प्रमुख खनिज तेल केन्द्र (Major Mineral Oil Centers of South-West Asia)

Estimated reading time: 2 minutes

दक्षिण पश्चिम एशिया के प्रमुख खनिज तेल केन्द्र (Major Mineral Oil Centers of South-West Asia)

1. धाहरान, एबकेक, घावर  

ये सभी सऊदी अरब के प्रमुख तेल उत्पादन केन्द्र है। यहां से प्राप्त तेल के अधिकांश भाग को ‘रिफाइन’ के लिए रासतनूरा भेजा जाता है। एक तेलशोधक कारखाना धाहरान पर भी स्थापित किया गया है। यहां से प्राप्त तेल का निर्यात किया जाता है। 

2. रासतनूरा 

फारस की खाड़ी पर स्थित सऊदी अरब का प्रमुख तेल उत्पादक केन्द्र है। यहां एक बहुत बड़ा तेल शोधक कारखाना है। यहां से तेल को पाइप लाइन द्वारा लेबनान के तटीय नगर सेडोन को पहुंचाया जाता है, जहां से इसे यूरोपीय तथा अमेरिकी देशों को निर्यात कर दिया जाता है। 

3. मस्जिद-ए सुलेमान 

यह इरान का सर्वप्रमुख तेल उत्पादन केन्द्र है, जहां सबसे पहले तेल की खुदाई हुई थी। इससे प्राप्त कच्चे तेल का परिशोधन अबादान तेल शोधक कारखाना में होता है। 

4. अबादान और करमनशाह

यह इरान का प्रमुख तेल उत्पादक केन्द्र है। यहां पर अनेक बड़ी-बड़ी परिशोधन शालायें अवस्थित हैं। यहां से परिशोधित तेलों का बड़ी मात्रा में निर्यात किया जाता है। 

5. मोसूल- किरकूक 

इराक के उत्तरी भाग से स्थित ये दोनों नगर इराक के सर्वप्रमुख तेल उत्पादक केन्द्र हैं। यहां से प्रात खनिज तेल का तेल पाइपलाइन द्वारा सीरिया की बनियास तथा लेबनान की त्रिपोली बन्दरगाहों तक पहुंचाया जाता है। यहां से यूरोप और उत्तरी अमेरिका को निर्यात कर दिया जाता है। 

6. बुरघान

यह कुवैत का सबसे बड़ा तेल उत्पादक केन्द्र है। यह से प्राप्त तेलों को खाड़ी के तट पर स्थित अलमीना परिशोधन शाला में भेजा जाता है और वहीं से विदेशों को निर्यात कर दिया जाता है।

Major Mineral Oil Centers of South-West Asia
दक्षिण पश्चिम एशिया के प्रमुख खनिज तेल केन्द्र

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category

Realated Articles