Search
Close this search box.

Share

विश्व में प्रमुख लौह-अयस्क खानें (Major Iron-Ore Mines in the World)

Estimated reading time: 4 minutes

विश्व में प्रमुख लौह-अयस्क खानें (Major Iron-Ore Mines in the World)

Major Iron-Ore Mines in the World
विश्व में प्रमुख लौह-अयस्क खानें

1. मेसाबी, वरमीलियन और मेनामिनी (Mesabi, Vermilion and Melamine)

ये सभी सं. राज्य अमेरिका के सुपीरियर झील के पश्चिम में विस्तृत हैं, यहां से बड़ी मात्रा में उत्तम गुणवत्ता वाला लौह-अयस्क प्राप्त किया जाता है। इन खानों से प्राप्त अयस्क को झीलों के माध्यम से परिवहन करके शिकागो, गैरी, पीट्सबर्ग आदि प्रमुख औद्योगिक नगरों को भेजा जाता है।  

2. लेब्राडोर (Labrador)

यह कनाडा के लोरेंशियन पठार पर विस्तृत, प्रमुख लौह अयस्क का क्षेत्र है। यहां उच्च कोटि का लौह-अयस्क प्राप्त होता है। 

3. किरूना और गैलीवारा (Kiruna and Gallivare)

ये स्वीडन की प्रसिद्ध लौह अयस्क की खाने हैं। यहां हैमेटाइट तथा मैग्नेटाइट प्रकार का उत्तम लोहा पाया जाता है। इन खानों से प्राप्त लोहे को बड़ी मात्रा में जर्मनी, ब्रिटेन, सं. रा. अमेरिका आदि देशों को निर्यात कर दिया जाता है। 

4. लोरेन (Lorraine)

यह फ्रांस के उ. पू. में विस्तृत प्रमुख लोहे का क्षेत्र है। लोरेन से निकलने वाले अयस्क में चूने पत्थर मिला हुआ होता हैं, जिससे इसे गलाने में आसानी रहती है। इससे आस-पास के क्षेत्रों में इस्पात उद्योग के विकास में अत्यधिक प्रोत्साहन मिला है। 

5. कैन्टाब्रियन और बिल्बाओ (Cantabrian and Bilbao)

यह स्पेन की प्रमुख लोह-अयस्क की खानें हैं। कोयले की कमी के कारण इन खानों से निकलने वाले अयस्क की स्थानीय खपत कम है। अतः यहां से लौह-अयस्क को ब्रिटेन, सं.रा. अमेरिका तथा जर्मनी आदि देशों को निर्यात कर दिया जाता है। 

6. क्रिवायराग  (Krivoy Rog)

यह यूक्रेन का सबसे महत्वपूर्ण लौह-अयस्क उत्पादक खान है। यहां हैमेटाइट तथा मैग्नेटाइट प्रकार का उच्च कोटि का लौह-अयस्क प्राप्त होता है। डोनवास से कोयला मंगाया जाता है, जिससे यूक्रेन में लोह-इस्पात उद्योग के विकास को प्रोत्साहन मिला है। यहां से पूर्वी यूरोप के इस्पात केन्द्रों के लिए भी लौह खनिज निर्यात होता है। 

7. मैग्नीटोगोस्कं (Magnitogorsk)

यह यूराल के दक्षिण में स्थित, रूस का प्रमुख लौह-अयस्क उत्पादक केन्द्र है। यहां उच्च कोटि का लौह-अयस्क पाया जाता है। यहां लोह-इस्पात उद्योग का अत्यधिक विकास हुआ है, क्योंकि कुजबास क्षेत्र से आसानी से कोयला उपलब्ध हो जाता अधिकांश खनिज मैग्नेटाइट है और अधिकांश खुली द्वारा उत्पादित होता है। 

8. पिलबरा (Pilbara)

यह ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी प्रान्त में स्थित, विश्व प्रसिद्ध लौह-अयस्क की खान है। यहां उच्च कोटि का लौह-अयस्क पाया जाता है। यहां से बड़ी मात्रा में लोहा जापान को निर्यात किया जाता है।

9. आनशान (Anshan)

चीन के मंचूरिया क्षेत्र में विस्तृत, यह देश का महत्वपूर्ण लौह-अयस्क क्षेत्र है। यहां उच्चकोटि के लोहे के विशाल क्षेत्र हैं। यह क्षेत्र लोहा-इस्पात उत्पादन का प्रमुख क्षेत्र बन गया हैं, क्योंकि शंशी एवं शांसी से कोयला पर्याप्त मात्रा में प्राप्त होता है। 

10. इताबिरा (Itabira)

यह ब्राजील के मिनास गिराइस राज्य में स्थित, प्रमुख लौह अयस्क क्षेत्र है। यहां पर इताबिरा पर्वत श्रेणी पर विश्व का सबसे अच्छा लोहा मिलता है। यहां से प्राप्त अधिकांश लोहे का निर्यात कर दिया जाता है, क्योंकि ब्राजील में कोयले का अभाव है। 

11. लाफायते (Lafaiete)

यह ब्राजील की प्रमुख लौह-अयस्क खान है, जिससे उच्च कोटि का लौह-अयस्क प्राप्त किया जाता है। 

12. एलपाओ (El Pao)

वेनुजुएला के गयाना पठार में अवस्थित प्रमुख लौह-अयस्क क्षेत्र है। यहां उच्च कोटि के लोहे के विशाल भण्डार हैं। यहां से लौह-अयस्क का निर्यात सं.रा. अमेरिका को होता है।

13. डोनमोरा (Donmora)

स्वीडन के दक्षिण में स्थित प्रसिद्ध खान है। इससे उत्तम प्रकार का लौह अयस्क प्राप्त किया जाता है। यहां प्राप्त होने वाले लौह-अयस्क की बड़ी मात्रा में निर्यात कर दिया जाता है। 

14. गोरनाया शोरिया (Gornaya Shoria)

रूस के मध्य साइबेरिया क्षेत्र में, नोवोकुजनेटस्क के दक्षिण में अवस्थित है। यहां निम्न प्रकार का अयस्क पाया जाता है। कुजबास लौह-इस्पात केन्द्रों के लौह खनिज की अधिकांश आपूर्ति यहीं से होती है। 

15. कुर्स्क (Kursk)

कुर्स्क, रूस का लौह-अयस्क क्षेत्र है। यहां गहराई से मैग्नेटाइट निक्षेप प्राप्त होता है। 

16. क्यूना व गोजेविक

संयुक्त राज्य अमेरिका में सुपीरियर झीलों के पश्चिम में विस्तृत लौह-अयस्क क्षेत्र है। यहां उत्तम प्रकार का अयस्क प्राप्त होता है। यहां खुली खाने हैं जहां से प्राप्त अयस्क को अप्लेशिपन क्षेत्र में भेजा जाता है। है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category

Realated Articles