Search
Close this search box.

Share

विश्व की प्रमुख तांबे की खानें (Major Copper Mines of the World)

Estimated reading time: 2 minutes

विश्व की प्रमुख तांबे की खानें (Major Copper Mines of the World)

1. चिक्विकैमेटा व एलटैनिमेन्ट (Chuquicamata and El tenement)

यें चिली के उत्तरी भाग में स्थित, विश्व प्रसिद्ध तांबें की खानें हैं। इन्हीं खानों से ही चिली का अधिकांश तांबा प्राप्त किया जाता है। यहां से प्राप्त तांबे का विश्व के कई भागों में बड़ी मात्रा में निर्यात किया जाता है। 

2. बिंघम (Bingham)

बिंघम सं. राज्य अमेरिका के उटाह प्रान्त में अवस्थित प्रसिद्ध खान है। यह देश की सबसे बड़ी तांबे की खान है।

3. मोरेन्सी और ग्लोव (Morenci and Glove)

यें सं. राज्य अमेरिका के अरीजोना प्रान्त में स्थित ताबें की प्रसिद्ध खाने हैं। 

4. बुटे हिल (Butte Hill)

बुटे हिल सं.राज्य अमेरिका के मोन्टाना राज्य में स्थित, विश्व प्रसिद्ध तांबें की खान है, जहां से बड़ी मात्रा में तांबा प्राप्त किया जाता है। यहां ताबे के साथ जस्ता, मैगनीज, सीसा, सोना आदि भी मिलते हैं। इसलिए इसे ‘पृथ्वी की सर्वाधिक सम्पन्न पहाड़ी (Richest hill on earth) भी कहते हैं। 

5. सडबरी (Sudbury)

कनाडा के आन्टारियो राज्य में अवस्थित विश्व प्रसिद्ध ताबें की खान है। अनुमानत: कनाडा का 70% संचित भण्डार और 50% से अधिक उत्पादन यहां होता है। यहां तांबा के साथ निकल भी निकलता है। 

6. जेजकाजगान (Jezkazgan)

जेजकाजगान कजाकिस्तान की सबसे बडी तांबा उत्पादक खान है। इससे इस देश में तांबा उत्पादक संकुल विकसित हुये हैं। यह वाल्खश झील के पास है। 

7. मा. ईसा, मा. लायल व काबर (Ma. Isa, Ma. Lyle and Cobar)

ये सभी आस्ट्रेलिया के प्रमुख तांबा उत्पादक क्षेत्र हैं। इनसे देश को बड़ी मात्रा में तांबा प्राप्त होता हैं। 

8. कंटगा पठार (Katanga Plateau)

कंटगा पठार जायरे और जाम्बिया में विस्तृत विश्व का प्रमुख तांबा उत्पादक क्षेत्र है। यहां उच्च कोटि का तांबा प्राप्त होता है। यहां से प्राप्त तांबे को करीबा बांध से प्राप्त जलविद्युत की सहायता से शुद्ध किया जाता है।

Major Copper Mines of the World
विश्व की प्रमुख तांबे की खानें

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category

Realated Articles