Search
Close this search box.

Share

ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र (Brahmaputra River System)

Estimated reading time: 7 minutes

ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र (Brahmaputra River System) भारत का भूगोल में एक महत्वपूर्ण टॉपिक है, खासकर उन छात्रों के लिए जो UGC-NET, UPSC, RPSC, KVS, NVS, DSSSB, HPSC, HTET, RTET, UPPCS, और BPSC जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। यह नदी तंत्र न केवल भारत के भूगोल में एक प्रमुख स्थान रखता है, बल्कि इसके ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, और पर्यावरणीय महत्व भी हैं। इस लेख में, हम ब्रह्मपुत्र नदी के उद्गम से लेकर इसके बांग्लादेश में प्रवेश तक की यात्रा, इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ, और इस क्षेत्र के पर्यावरणीय और भूगोलिक पहलुओं का विस्तृत विश्लेषण करेंगे।

Brahmaputra River System
ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र (Source: Watershed Atlas of India)

ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र (Brahmaputra River System)

ब्रह्मपुत्र नदी

  • ब्रह्मपुत्र नदी का उदगम मानसरोवर झील के पूर्व में स्थित हिमनदों से होता है। 
  • इस नदी को तिब्बत में ‘सांगपो’ कहते हैं।
  • नामचा बरवा के निकट यह वृहत् हिमालय (7755 मीटर) में प्रवेश करती है। 
  • यह अरुणाचल प्रदेश में दिहांग महाखड्ड को पार करती है। 
  • भारत में यह नदी ब्रह्मपुत्र के नाम से जानी जाती है। 
  • यह नदी असम में पश्चिम की ओर धूबरी (28 मीटर) तक बहती है तथा आगे यह नदी एक तीक्ष्ण दक्षिणी मोड़ लेकर बांग्लादेश में प्रवेश करती है।
  • इसकी ज्यादातर सहायक नदियां बड़ी धाराएँ होती हैं तथा वे ब्रह्मपुत्र नदी में अत्यधिक मात्रा में जल तथा अवसाद प्रवाहित करते हैं। 
  • वर्षा ऋतु में यह नदी एक तट से दूसरे तट तक 10 कि.मी. चौड़ाई (औसत) में दोलन करती है तथा गाद के भारत से अस्त-व्यस्त इसका जलमार्ग अत्याधिक वेणीनुमा (braided) हो जाता है। 
  • गाद के निरंतर संचलन के कारण नदी-तन्त्र में अस्थिरता रहती है, इसके जलमार्ग में परिवर्तन आता है तथा रेतीले छिछले स्थान (Shoal) का निर्माण होता है। 
  • एशिया का सबसे बड़ा नदी-द्वीप माजौली ब्रह्मपुत्र नदी में है, जो उत्तर में लक्खीमपुर जिले तथा दक्षिण में जोरहट जिले से घिरा हुआ है। 
  • ब्रह्मपुत्र नदी बेसिन बाढ़ तथा नदी तट अपरदन के लिए प्रसिद्ध है। 
  • इस नदी में अनेक सहायक नदियां आकर मिलती हैं, जैसे सुबनसिर, भारेली, मानस, तीस्ता, सनकोश तथा रायदक दाहिनी तट में तथा दिहांग, लोहित और बुढ़ी दिहांग पूर्व से आकर एवं धनश्री, कलांग और कापिली इसके बाएँ तट में आकर मिलती है।

तिस्ता नदी

  • यह ब्रह्मपुत्र की सबसे पश्चिमी दाहिनी तट की सहायक नदी है। 
  • कंचनजंगा से निकलते हुए यह दार्जिलिंग के पहाड़ियों में एक तीव्र पर्वतीय प्रवाह है, जिसमें रांगपो, संगित तथा सेबक जैसी सहायक नदियां आकर मिलती हैं। 
  • इसके तट पर जलपाईगुड़ी शहर स्थित है, जो 1968 की बाढ़ में सम्पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था।
  • वर्तमान में तिस्ता नदी बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र नदी में जाकर मिलती है। 
  • 1787 के आकस्मिक बाढ़ में इस नदी ने अपना मार्ग बदल लिया, इसके पहले यह नदी गंगा के साथ संगम करती है। 

रंगित नदी

  • सिक्किम से उद्गमित रंगित नदी में बड़ी संख्या में क्षिप्तिकाएं हैं। 
  • यह नदी पूरे विश्व में जल क्रीड़ा ‘रॉफ्टिंग’ के लिए प्रसिद्ध है। इसके कछार ‘कैम्पिंग’ के लिए भी उपयुक्त है। 

सनकोश नदी

  • यह भूटान की सबसे प्रमुख नदी है। 
  • धुबरी से नीचे यह नदी ब्रह्मपुत्र से जाकर मिलती है।

मानस नदी

  • यह एक पूर्ववर्ती नदी है। 
  • तिब्बत से निकलकर यह वृहत् हिमालय में एक महाखड्ड का निर्माण करते हुए प्रवेश करती है तथा इसका नदी तल 3000 मीटर पर स्थित होता है। 
  • लघु हिमालय में इस नदी में अनेक सहायक नदियां आकर मिलती हैं तथा आगे यह नदी मैदान में प्रवेश करती है जहां ब्रह्मपुत्र से जाकर यह मिलती है।

सुबानसीरी नदी

  • यह ब्रह्मपुत्र नदी की एक बड़ी सहायक नदी है। 
  • हिमालय क्षेत्र में इस नदी का मार्ग लम्बा है तथा पर्वतों से निकलने के बाद ऊपरी असम के मैदान में 160 कि. मी. की दूरी तय करने के बाद यह ब्रह्मपुत्र में जाकर मिलती है। 
  • यह मिरि पहाड़ियों तथा अबोर पहाडियों को विभाजित करती है। 

धनश्री नदी

  • यह नदी नागा पहाड़ियों से निकलती है। 
  • नागांव के बीच लगभग 300 कि.मी. बहने के बाद यह ब्रह्मपुत्र नदी में जाकर मिलती है। 

मणिपुर नदी

  • यह नदी मणिपुर के उत्तरी भाग से निकलती है तथा दक्षिण की ओर बहती है। 
  • इम्फाल से गुजरते हुए यह नदी लोकटक झील को अपवाहित करती है तथा चिंदविन घाटी में जाकर मिलती है, जो म्यांमार (पूर्व बर्मा) में इरावदी की सहायक नदी है।

कालदान नदी

  • यह नदी मणिपुर के दक्षिणी भाग को अपवाहित करती है, जहां यह दक्षिण की ओर बहती है तथा

बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है।

बराक नदी

  • यह नदी नागालैण्ड में माउंट जापोव से निकलती है, मणिपुर में दक्षिण की ओर बहती है तथा एक कैंची मोड़ लेती है। 
  • इसकी अनेक सहायक नदियां, जो मिजोरम के उत्तरी भाग को अपवाहित करती है, एकजुट होकर सिलचर तथा काछार जिले से होकर गुजरती है। 
  • बराक  नदी बेसिन में मासिनराम (Mawsynram) तथा चेरापूंजी है, जहां विश्व में सबसे अधिक वर्षा होती है। 
  • यह नदी बांग्लादेश की ओर बहती है, जहां यह सूरमा कहलाती है। 
  • ढाका के नीचे चाँदपुर में बराक नदी पद्मा से मिलती है, जिसके बाद संयुक्त रूप से सूरमा (बराक) तथा पद्मा मेघना कहलाती है।

Test You Knowledge with MCQs

1. ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम कहाँ होता है?

a) कंचनजंगा पर्वत

b) मानसरोवर झील के पूर्व में

c) तिब्बत के दक्षिण में

d) हिमालय की पश्चिमी श्रेणियों में

2. ब्रह्मपुत्र नदी को तिब्बत में किस नाम से जाना जाता है?

a) सांगपो

b) सियांग

c) यारलुंग

d) दीहांग

3. ब्रह्मपुत्र नदी भारत में किस राज्य में प्रवेश करती है?

a) असम

b) अरुणाचल प्रदेश

c) पश्चिम बंगाल

d) सिक्किम

4. एशिया का सबसे बड़ा नदी-द्वीप ‘माजौली’ किस नदी में स्थित है?

a) गंगा

b) यमुना

c) ब्रह्मपुत्र

d) गोदावरी

5. ब्रह्मपुत्र नदी का तटबंध अपरदन और बाढ़ के लिए कौन सा क्षेत्र प्रसिद्ध है?

a) बंगाल का मैदान

b) असम का मैदान

c) मध्य प्रदेश का पठार

d) राजस्थान का रेगिस्तान

6. तिस्ता नदी किस प्रमुख नदी की सहायक नदी है?

a) गंगा

b) यमुना

c) ब्रह्मपुत्र

d) नर्मदा

7. रंगित नदी का उद्गम कहाँ होता है?

a) भूटान

b) नेपाल

c) सिक्किम

d) अरुणाचल प्रदेश

8. धुबरी से नीचे कौन सी नदी ब्रह्मपुत्र नदी से मिलती है?

a) सुबानसीरी

b) मानस

c) तिस्ता

d) सनकोश

9. मानस नदी का उद्गम किस देश में होता है?

a) भारत

b) भूटान

c) नेपाल

d) बांग्लादेश

10. सुबानसीरी नदी ब्रह्मपुत्र नदी में कहाँ मिलती है?

a) असम के मैदानों में

b) अरुणाचल प्रदेश में

c) तिब्बत में

d) सिक्किम में

11. धनश्री नदी का उद्गम कहाँ होता है?

a) नागा पहाड़ियाँ

b) मणिपुर घाटी

c) अरुणाचल प्रदेश

d) भूटान

12. मणिपुर नदी किस नदी की सहायक नदी है?

a) ब्रह्मपुत्र

b) गंगा

c) इरावदी

d) मेघना

13. कालदान नदी का संगम किस जल निकाय से होता है?

a) अरब सागर

b) बंगाल की खाड़ी

c) ब्रह्मपुत्र नदी

d) गंगा नदी

14. बराक नदी का उद्गम कहाँ होता है?

a) माउंट जापोव

b) मानसरोवर झील

c) अरुणाचल प्रदेश

d) तिब्बत

15. मासिनराम और चेरापूंजी, जहाँ विश्व में सबसे अधिक वर्षा होती है, किस नदी बेसिन में स्थित हैं?

a) गंगा

b) यमुना

c) बराक

d) ब्रह्मपुत्र

उत्तर:

  1. b) मानसरोवर झील के पूर्व में
  2. a) सांगपो
  3. b) अरुणाचल प्रदेश
  4. c) ब्रह्मपुत्र
  5. b) असम का मैदान
  6. c) ब्रह्मपुत्र
  7. c) सिक्किम
  8. d) सनकोश
  9. b) भूटान
  10. a) असम के मैदानों में
  11. a) नागा पहाड़ियाँ
  12. c) इरावदी

FAQs

ब्रह्मपुत्र नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ कौन-कौन सी हैं?

ब्रह्मपुत्र नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ सुबनसिरी, भारेली, मानस, तीस्ता, सनकोश, रायदक, दिहांग, लोहित, बुढ़ी दिहांग, धनश्री, कलांग और कापिली हैं।

तिस्ता नदी का उद्गम कहाँ होता है और यह किस नदी में मिलती है?

तिस्ता नदी का उद्गम कंचनजंगा से होता है और यह दार्जिलिंग की पहाड़ियों से बहते हुए बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र नदी में मिलती है।

एशिया का सबसे बड़ा नदी-द्वीप कौन सा है और यह किस नदी में स्थित है?

एशिया का सबसे बड़ा नदी-द्वीप ‘माजुली’ है, जो ब्रह्मपुत्र नदी में स्थित है।

रंगित नदी की क्या विशेषता है और यह किस नदी में मिलती है?

रंगित नदी सिक्किम से उद्गमित होती है और जल क्रीड़ा ‘रॉफ्टिंग’ के लिए प्रसिद्ध है। यह तिस्ता नदी में मिलती है।

बराक नदी का मार्ग और इसका बेसिन क्षेत्र कहाँ-कहाँ फैला है?

बराक नदी नागालैण्ड में माउंट जापोव से निकलती है और मणिपुर में दक्षिण की ओर बहती है। इसका बेसिन क्षेत्र सिलचर, काछार जिला, और मिजोरम के उत्तरी भागों तक फैला है। यह बांग्लादेश में सूरमा कहलाती है और ढाका के नीचे चाँदपुर में पद्मा से मिलती है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category

Realated Articles