हरियाणा: राजनैतिक उद्भव, पड़ोसी राज्य, स्थानिक सम्बन्ध एवं सामरिक महत्व

शाह आयोग की अनुशंसा पर संयुक्त पंजाब का हिन्दी भाषी क्षेत्र अम्बाला, करनाल, रोहतक, हिसार, गुड़गाँव के जनपद एवं पटियाला तथा पूर्वी पंजाब स्टेट्स के जींद एवं महेन्द्रगढ़ जनपद मिला कर हरियाणा राज्य का उद्भव 1 नवम्बर 1966 को हुआ।
हरियाणा: अवस्थिति एवं विस्तार (Haryana: Location and Extent)

हरियाणा प्रदेश का विस्तार 27°39′ से 30°55′ उत्तरी अक्षांश से लेकर 74°28′ से 77°36′ पूर्वी देशान्तर तक है। हरियाणा प्रदेश भारत के उत्तर-पश्चिम भाग में स्थित है तथा राज्य का भौगोलिक क्षेत्रफल 44,212 वर्ग किलोमीटर है जो देश का 1.34 प्रतिशत भू-भाग है।