क्लाइमोग्राफ़ (Climograph)

क्लाइमोग्राफ़ को क्लाइमोग्राम (Climogram) भी कहा जाता है। “क्लाइमोग्राफ़ एक ऐसा आलेख है जिसमें किसी स्थान के जलवायवी तत्त्वों के आँकड़ों को एक-दूसरे के सम्मुख आलेखित किया जाता है और परिणामी ग्राफ़ की आकृति और स्थिति उस स्थान की सामान्य जलवायु सम्बन्धी प्रकृति का सूचकांक प्रस्तुत करती है।”