भारतीय जलवायु की मुख्य विशेषताएँ (Salient Features of Indian Climate)

भारत की अधिकांश वर्षा दक्षिण-पश्चिमी मानसून (South-West Monsoon) पवनों द्वारा होती है। देश की कुल वर्षा का 75% ग्रीष्मकालीन दक्षिण-पश्चिमी मानसून काल में, 13% मानसून के उपरान्त (Post-Monsoon) काल में, 10% पूर्व मानसून (Pre-Monsoon) काल में तथा शेष 2% शीतकाल में होता है।