यूराल पर्वत (Ural Mountains)

यूराल पर्वत (Ural Mountains), रूस के पश्चिमी भाग में स्थित हैं, और यह यूरोप और एशिया के बीच एक प्राकृतिक सीमा बनाते हैं। यह सीमा उत्तर में आर्कटिक महासागर से लेकर दक्षिण में यूराल नदी (Ural River)तक 2,500 किमी से अधिक लम्बाई तक फैली हुई है। यह पर्वत श्रृंखला 200,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है।