Search
Close this search box.

प्राथमिक क्रिया: लकड़ी काटने का व्यवसाय(Primary Activity: Lumbering)

विश्व में लकड़ी उत्पादक क्षेत्र

संयुक्त राज्य अमेरिका व कनाडा उत्तरी अमेरिका में लकड़ी के लिए आत्मनिर्भर है। कनाडा अपने सम्पूर्ण क्षेत्रफल का 49% लगभग वनों से ढका हुआ है, जिसका 60% व्यापारिक दृष्टि से उपयोगी है। वहीं संयुक्त राज्य के सम्पूर्ण क्षेत्रफल का एक तिहाई भाग वनाच्छादित है जिसका 25% व्यापारिक दृष्टि से उपयोगी है। कनाडा की 90% से अधिक तथा संयुक्त राज्य की 70% लकड़ी मुलायम है। उत्तरी अमेरिका में विश्व के कुल लकड़ी उत्पादन का 20% मिलता है।