Search
Close this search box.

Share

रूस के कमचटका में भूकंप: जानें महत्वपूर्ण बातें

हाल ही में रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र कमचटका प्रायद्वीप (Kamchatka Peninsula) में एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे वहां के नागरिकों सहित जापान, हवाई और भारत के तटीय क्षेत्रों में भी सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया। यह घटना इस साल की सबसे बड़ी प्राकृति आपदाओं में गिनी जा रही है, जिससे लाखों लोग प्रभावित हैं।

russia earthquake epicenter
रूस में आए भूकंप का Epicenter

कहां था भूकंप का केंद्र 

भूकंप का केंद्र रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र कमचटका प्रायद्वीप में था। यह केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की शहर से लगभग 125 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, अवाचा खाड़ी (Avacha Bay) के पास था और इसकी गहराई 19.3 किलोमीटर थी। यह स्थान प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में आता है, जो भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

इस भूकंप की तीव्रता लगभग 8.8 थी और इसके झटके रूसी शहरों के अलावा, जापान तक महसूस किए गए। इससे पहले भी कमचटका में इस तरह के बड़े भूकंप आए हैं, लेकिन इस बार नुकसान का अंदाजा अभी लगाना मुश्किल है।

सुनामी की स्थिति और चेतावनी

भूकंप के तुरंत बाद रूस, जापान और हवाई में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। रूसी एजेंसियों के अनुसार, समुद्र में लगभग 2-3 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। जापान के तटों पर भी हाई अलर्ट है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से समुद्र के किनारे न जाने और ऊंचे स्थानों पर शरण लेने की अपील की है।

किन देशों पर इसका प्रभाव हुआ है या हो सकता है? 

इस शक्तिशाली भूकंप से रूस के कुछ में कई इमारतों और बुनियादी ढांचे को नुकसान हुआ है। स्थानीय वीडियो और रिपोर्ट से पता चलता है कि कई जगहों पर इमारतें हिलीं और दरारें आईं, साथ ही फर्नीचर भी हिलने लगा। समुद्र के स्तर में वृद्धि और सुनामी की पहली लहर टकराने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। हालांकि, अभी तक कोई बड़ी जनहानि या जान-माल के व्यापक नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में कई लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए हैं, और आपदा सेवाएं हाई अलर्ट पर हैं।

जापान, हवाई, अलास्का समेत कई देशों में सुनामी चेतावनी जारी की गई है, लेकिन भारत में इस भूकंप से कोई प्रत्यक्ष नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

इन क्षेत्रों में क्यों आते है ज्यादा भूकंप

रूस और जापान दोनों ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ भूकंप बार-बार आते हैं। दोनों देश “रिंग ऑफ फायर” नामक इलाके में हैं, जिससे पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेट्स की हलचल यहां सबसे ज्यादा रहती है। इसलिए रूस के कमचटका प्रायद्वीप और जापान के तटीय क्षेत्रों में अक्सर तेज़ और खतरनाक भूकंप आते रहते हैं। इसी वजह से इन देशों में नागरिकों को हमेशा सतर्क रहने की आवश्यकता रहती है और प्रशासन द्वारा समय-समय पर सुनामी की चेतावनी जारी की जाती है।

सुरक्षा सलाह

अगर आप प्रभावित क्षेत्रों में हैं:

  • समुद्र किनारे जाने से बचें।
  • सरकारी निर्देशों का पालन करें।
  • आपातकालीन किट और जरूरी सामान तैयार रखें।
  • भूकंप और सुनामी के समय फालतू अफवाहों से बचें और केवल अधिकृत स्रोतों से ही खबर प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category

Realated Articles