Search
Close this search box.

वायुमण्डल की उत्पत्ति (Origin of the Atmosphere)

Origin of the Atmosphere

वायुमण्डल की उत्पत्ति कब और कैसे हुई ? यह प्रश्न उतना ही मुश्किल व रहस्यमय है जितना कि स्वयं पृथ्वी की उत्पत्ति। इस विषय में निश्चयपूर्वक कुछ भी नहीं कहा जा सकता। केवल तर्क और कल्पनाओं के आधार पर इस समस्या के कुछ समाधान निकाले गए हैं। किन्तु इतना तो सर्वमान्य है कि लगभग 4.5 अरब वर्ष पहले जब पृथ्वी का जन्म हुआ तब वायुमंडल मौजूद नहीं था।