पारिस्थितिक तंत्र की उत्पादकता (Productivity of Ecosystem)

पारिस्थितिक तंत्र की उत्पादकता का निर्धारण उत्पादन दर (Production rate) से किया जाता है। एक इकाई क्षेत्र एवं समय में प्राथमिक उत्पादकों (हरे पौधों) द्वारा उत्पन्न जैविक पदार्थों की मात्रा पारिस्थितिक तंत्र की उत्पादकता (Productivity of Ecosystem) कहलाती है।