भारत की सीमाएँ (Indian Borders)

भारत के उत्तर पश्चिम में पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान की सीमाएं, उत्तर में चीन, नेपाल तथा भूटान की सीमाएंऔर पूर्व में म्यांमार तथा बंगलादेश की सीमाएं लगती हैं। इन सभी देशों की सीमाओं को मिलाकर भारत की कुल स्थलीय सीमा की लम्बाई 15,200 किमी० है। नीचे दी गई तालिका से स्पष्ट है कि भारत की सबसे लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश के साथ तथा सबसे छोटी सीमा अफगानिस्तान के साथ लगती है।