पवन का अर्थ एवं महत्व (Meaning and Importance of Wind)

धरातल के लगभग समानान्तर बहने या प्रवाहित होने वाली वायु को पवन (wind) कहा जाता है। बायर्स के अनुसार पवन की परिभाषा इस प्रकार है:- “पवन मात्र गतिशील वायु है जिसका मापन उसके क्षैतिज घटक में किया जाता है”।