अवस्थिति एवं स्थिति (Location and Situation)

अवस्थिति से अभिप्राय है कि कोई वस्तु, स्थान या घटना पृथ्वी के तल पर कहाँ स्थित है। भौगोलिक अध्ययन में स्थिति का ज्ञान आवश्यक होता है। इसको धरातल पर स्थित किसी ऐसे बिन्दु, भूभाग या स्थिति के रूप में देखा जाता है जहाँ कोई तथ्य, घटना या जीव स्थित होता है।