पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा प्रवाह (Energy Flow in Ecosystem)

इकोतंत्र अर्थात् पारिस्थितिक तंत्र में प्रवाहित होने वाली ऊर्जा का प्रमुख स्रोत सूर्य है। सौर विकिरण से प्राप्त हुई ऊर्जा का इकोतंत्र के विविध घटकों में संचरण, गमन एवं स्थानान्तरण होता है। दूसरी ओर इकोतंत्र के विविध पोषण स्तरों द्वारा ऊर्जा का उत्सर्जन, निष्कासन अथवा बहिर्गमन होता रहता है।