पारिस्थितिकीय निचे (कर्मता) (Ecological Niche)

‘पारिस्थितिकीय निचे” किसी खास प्रजाति के उसके पर्यावरण में कार्य की भूमिका (functional role) तथा स्थिति (position) को प्रदर्शित करता है। इसके अन्तर्गत प्रजातियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले संसाधनों की प्रकृति, उनके उपयोग के तरीकों एवं समय तथा उसके (प्रजाति) अन्य प्रजातियों के साथ अन्तक्रिया को भी शामिल किया जाता है’।