ज्वालामुखी व ज्वालामुखी क्रिया में क्या अन्तर होता है? (What is the difference between Volcano and Vulcanicity?)

यदि हम किसी साधारण व्यक्ति से पूछे तो उसके लिए ज्वालामुखी (volcano) तथा ज्वालामुखी क्रिया (vulcanicity) एक समान अर्थ रखते हैं, लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है। भूगर्भशास्त्र (geology) में इन दोनों शब्दों का अलग-2 अर्थ हैं। जहां ज्वालामुखी से अभिप्राय उस छिद्र अथवा दरार से होता है जिससे होकर गर्म लावा, गैस, पत्थर के टुकड़े तथा धूल आदि निकलते हैं।