मानव भूगोल की शाखाएँ (Branches of Human Geography)

मानव भूगोल, मानव एवं उसके पर्यावरण के बीच अंतर्संबंधो (interrelationships) का अध्ययन है। यह अपनी विषय-सामग्री के विश्लेषण हेतु अन्य सामाजिक विज्ञानों (social sciences) के साथ अपने सम्बन्ध स्थापित करता है। इस प्रक्रिया में मानव भूगोल अन्य सामाजिक विज्ञानों (social sciences) से सहायता प्राप्त करता है और उन्हें सहायता प्रदान भी करता है।