पारिस्थितिक तंत्र की संरचना (Structure of Ecosystem)

पारिस्थितिक तंत्र की संरचना को समझने के लिए हमें पहले जैव-स्तर, जैव-इकाई, अजैव इकाई, उच्च एवं निम्न श्रेणियों के विविध तंत्रों को जान लेना चाहिए। इन सभी घटकों को चित्र-1 द्वारा विस्तृत रूप में समझाया गया है। जीवमण्डल के सभी जीवों को दो जैविक स्तरों (Biotic Level) में बाँटा गया है।