वायुमंडल: अर्थ, परिभाषा एवं विशेषताएं । (Atmosphere Meaning in Hindi)

धरातल से ऊँचाई के साथ वृद्धि होने पर वायु का घनत्व कम होता जाता है। धरातल के निकट की वायु भारी तथा ऊपर की ओर जाने पर हल्की होती जाती है। ऐसा पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के कारण होता है। गुरुत्वाकर्षण के कारण भारी पदार्थ या गैसें धरातल के नजदीक एकत्रित हो जाते हैं एवं हल्की गैसें ऊपर बनी रहती है।